शनि वक्री से हो रहे हैं मार्गी, पर इन 3 राशियों को झेलना होगा कष्ट; दिक्कतें होगीं दोगुनी!

Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी भी ग्रह का वक्री अवस्था से मार्गी होना लाभकारी माना जाता है। मार्गी होने का अर्थ सीधी चाल से चलना है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 12 Nov 2025 6:40 AM IST
Shani Margi 2025
X

Shani Margi 2025

Shani Margi 2025: शनिदेव मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं। 28 नवंबर 2025 को शनिदेव मार्गी होने जा रहे हैं। 28 नवंबर को प्रातःकाल 09.20 बजे से शनिदेव मार्गी हो जायेंगे। सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह शनिदेव जब भी राशि परिवर्तन करते हैं या फिर कोई योग बनाते हैं तो फिर उसका असर देश और दुनिया पर नजर आता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी भी ग्रह का वक्री अवस्था से मार्गी होना लाभकारी माना जाता है। मार्गी होने का अर्थ सीधी चाल से चलना है। शनिदेव का मार्गी होना कई राशियों के लिए राहत लेकर आएगा। वहीं कई राशियों को साढ़ेसाती के प्रभाव के चलने सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं शनिदेव के मार्गी होने का किन राशि पर असर पड़ेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का असर है। साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। नौकरीपेश लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को लेन-देन में सतर्कता बरतने की जरूर है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी परेशान कर सकती है। आर्थिक चुनौतियां भी सामने आ सकती है।

मेष राशि

मेष राश्ज्ञि के जातक शनि की साढ़ेसाती से गुजर रहे है। उनका पहला चरण चल रहा है। बिना सोचे-समझे कोई बड़ा फैसला न लें। कामकाज के क्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शनिदेव के मार्गी होने के बाद जीवन में उतार-चढ़ाव बढ़ेगा। जीवन में संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। धन से जुड़ी परेशानियां या कर्ज बढ़ने की संभावना बढ़ रही है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें। परिवारिक जीवन में भ्रम या मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कठिनाईयों का सामना करने के लिए जीवन में धैर्य या संवाद से संभालना बेहतर रहेगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story