×

Shubh Muhurat 2024: बच्चे के स्कूल में एडमिशन के लिए कर रहे प्लानिंग तो जान लीजिये उसके लिए कौन सा दिन होगा सबसे उत्तम

Shubh Muhurat 2024: अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन करवाने की सोच रहे हैं तो इन शुभ मुहूर्त से कर सकते हैं उनकी शिक्षा की शुरुआत। जानिए फरवरी महीने की ये शुभ तिथियां।

Shweta Srivastava
Published on: 8 Feb 2024 10:27 AM GMT (Updated on: 8 Feb 2024 10:54 AM GMT)
Shubh Muhurat 2024
X

Shubh Muhurat 2024 (Image Credit-Social Media)

Shubh Muhurat 2024: आजकल बच्चों को लेकर माता पिता शुरुआत से ही काफी उत्साहित रहते हैं फिर चाहे वो उनका पहला कदम हो या स्कूल का पहला दिन। ऐसे में उनका स्कूल चुनना भी माता पिता के लिए काफी अहम कामों में से एक है। अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन करवाने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए सही दिन और शुभ मुहूर्त का भी पता होना चाहिए जिससे बच्चे की सफलता और प्रगति में कोई बाधा न आये।

विद्या आरम्भ करने के लिए फरवरी के शुभ मुहूर्त

हिन्दू मान्यताओं के आधार पर कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले उसके लिए शुभ मुहूर्त और उत्तम दिन देखना ज़रूरी है। साथ ही अगर आप इन शुभ दिनों में ही किसी चीज़ की शुरुआत करते हैं तो ये सफलता दिलाता है और अच्छा भी माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के स्कूल में एडमिशन करवाने की सोच रहे हैं तो फरवरी के शुभ मुहूर्तों के बारे में एक बार ज़रूर देख लीजिये। कहते हैं इन शुभ दिनों में जब आप बच्चे का एडमिशन करवाते हैं तो माँ सरस्वती की आपके बच्चे पर विशेष कृपा होती है। आइये जानते हैं फरवरी 2024 में शिक्षा शुरू करने के लिए शुभ डेट, मुहूर्त क्या हैं।

एक बच्चे के जीवन में शिक्षा का क्या महत्त्व है इस बारे में हम सब भली भांति समझते हैं। साथ ही हर माता पिता अपने बच्चे को सफल होते और उन्नति करते देखना चाहता है। इसलिए पढ़ना लिखना काफी ज़रूरी होता है। वहीँ ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में विद्या का योग नहीं होता उनका मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगता है। लेकिन इसके लिए अगर प्रयास किये जाएं तो हर चीज़ संभव है। ऐसे में अगर शुभ मुहूर्त में बच्चों का एडमिशन या उनकी पढ़ाई की शुरुआत की जाये तो बहुत संभव है कि उनकी रूचि पढ़ाई में होने लगे। ज़्यादातर प्री-स्कूल छोटे बच्चों का एडमिशन किसी भी समय ले लेते हैं उसके लिए सेशन की शुरुआत की ज़रूरत नहीं होती है। वहीँ अगर आप फरवरी महीने में अपने बच्चे की पढ़ाई की शुरुआत करवाने वाले हैं तो आपको यहाँ मौजूद मुहूर्त पर एक नज़र डाल लेनी चाहिए।

आपको बता दें कि बच्चों की शिक्षा की शुरुआत माघ शुक्ल पंचमी तिथि को करना बेहद शुभ होता है। इसे बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। पुराणों में ऐसा वर्णन है कि सृष्टि के आरंभ में इसी तिथि को ज्ञान की देवी माँ सरस्वती प्रकट हुईं थीं। साथ ही इस तिथि को उन्होंने अपनी वीणा से पूरे संसार को स्वर दिया था। माँ सरस्वती ज्ञान और विद्या की देवी है उनके आशीर्वाद से ही संसार में शिक्षा का प्रकाश चमक रहा है। इसीलिए बसंत पंचमी को विद्या आरम्भ करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है।

इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी 2024 को है। लेकिन अगर किसी वजह से आप इस दिन से बच्चे की पढ़ाई की शुरुआत नहीं कर पाते हैं तो फरवरी माह में और भी मुहूर्त मौजूद हैं जिस दिन से आप उनकी विद्या आरम्भ कर सकते हैं।

शिक्षा शुरू करने के शुभ मुहूर्त

11 फरवरी 2024 सुबह 08 बजकर 41 - सुबह 11 बजकर 41

14 फरवरी 2024 सुबह 08 बजकर 29 - सुबह 09 बजकर 59

15 फरवरी 2024 सुबह 08 बजकर 25 - सुबह 09 बजकर 26

18 फरवरी 2024 सुबह 10 बजकर 18 - दोपहर 12 बजकर 37

21 फरवरी 2024 सुबह 08 बजकर 02 - सुबह 11 बजकर 02

25 फरवरी 2024 सुबह 09 बजकर 56 - सुबह 10 बजकर 46

28 फरवरी 2024 सुबह 02 बजकर 17 - सुबह 04 बजकर 18

29 फरवरी 2024 सुबह 08 बजकर 55 - सुबह 10 बजकर 31

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story