×

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की होगी कृपा, धन और सुख समृद्धि में होगी वृद्धि

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी (Goddess Laxmi) की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन माता संतोषी (Goddess Lakshmi) की पूजा की जाती है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 3 Feb 2023 1:39 AM GMT
Lord Laxminarayan
X

Shukrawar Ke Upay (Image: Social Media)

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी (Goddess Laxmi) की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन माता संतोषी (Goddess Lakshmi) की पूजा की जाती है। इस दिन पूरे विधि- विधान से मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन इन 5 उपायों में से कोई भी 1 उपाय कर लें। इन उपायों को करने से मां की विशेष कृपा भक्त को प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के आसान उपाय-

शुक्रवार की रात को करें ये 5 उपाय

शुक्रवार के दिन काली चीटिंयों को शक्कर डालने से रुक रहे सारे काम बन जाते हैं। अगर आपका कोई भी काम लंबे समय से अटका हुआ है तो 11 शुक्रवार तक काली चीटियों को शक्कर के दानें डालें।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, चुनरी, चूड़िया सहित अन्य सोलह श्रृंगार जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे सौभाग्य की वृद्धि होती है, साथ ही पति की उम्र भी लंबी होती है।

Lord Lakshminarayan

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को कमल या फिर गुलाब का फूल जरूर अर्पित करें। मां को यह फूल अति ही प्रिय है। मां के चरणों में यह फूल अर्पित करने से तरक्की, सुख-समृद्धि के भी योग बनते हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद प्लेट में चार कपूर के टुकड़े में 2 लौंग रखकर आरती जरूर करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के नाम का दीपक भी जलाते समय रूई के बदले कलावा की बत्ती बनाकर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती हैं।

शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। इससे भगवान लक्ष्मीनारायण (Lord Lakshminarayan) बहुत प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। इसलिए इन उपायों में से कोई भी एक उपाय को करने से भगवान लक्ष्मीनारायण के साथ साथ सभी देवी देवताओं की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story