TRENDING TAGS :
महा-मुहूर्त! 16 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य गोचर, हीरे सी चमक जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत
Surya Rashi Parivartan 2025: 16 दिसंबर 2025 को साल का आखिरी सूर्य गोचर होने जा रहा है, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
Surya Rashi Parivartan 2025
Surya Rashi Parivartan 2025: 16 दिसंबर 2025 को साल का आखिरी सूर्य गोचर होने जा रहा है, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और बृहस्पति के प्रभाव वाली राशि में सूर्य का गोचर कई शुभ योगों का निर्माण करता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही मेष, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसने वाली है। यह गोचर इन राशियों के लिए धन, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सूर्य गोचर आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में प्रगति होगी और अचानक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को नई गति मिलेगी। संपत्ति से जुड़े फैसले, जैसे घर, फ्लैट या वाहन खरीदना, इस समय शुभ रहेंगे। सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी, हालांकि खान-पान में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आय में वृद्धि और खर्चों में कमी के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। कार्यस्थल पर टीमवर्क अपनाने से बड़े लाभ मिलेंगे। रिश्तों में सुधार होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपके किसी अहम काम को सफल बना सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर व्यवसायिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं। खर्च कम होंगे और मुनाफा बढ़ेगा। कार्यशैली में सुधार आएगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल समय-समय पर शुभ समाचार के रूप में मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का अपनी ही राशि में प्रवेश उन्नति के नए रास्ते खोलेगा। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के कामकाज की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। हालांकि खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आय बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है।


