Surya Gochar 2026 :22 जून से सूर्य का बदलेगा तेवर, कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, ये हो जाएं सावधान

Surya Gochar 2026: 22 जून 2026 को सूर्य राहु के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जानें किन 4 राशियों को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान और क्या रहेगा इस गोचर का प्रभाव।

Suman  Mishra
Published on: 18 May 2026 1:48 PM IST (Updated on: 18 May 2026 2:27 PM IST)
Surya Gochar 2026 :22 जून से सूर्य का बदलेगा तेवर, कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, ये हो जाएं सावधान
X

Surya Gochar 2026: मान-सम्मान का कारक ग्रह सूर्य देव को आत्मबल, नेतृत्व, प्रतिष्ठा और ऊर्जा देने वाला कहा जाता है। जब सूर्य किसी नए नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उसका प्रभाव केवल मौसम या प्रकृति पर ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सामाजिक जीवन पर भी दिखाई देता है। सूर्य राहु के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करने का प्रभाव पड़ रहा है। यह गोचर कुछ राशियों के लिए प्रगति और अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ लोगों को इस दौरान व्यवहार, स्वास्थ्य और आर्थिक फैसलों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है।

कब होगा सूर्य का आद्रा नक्षत्र में प्रवेश?

पंचांग के अनुसार,हर साल लगभग 21 से 23 जून के बीच जब सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं, तब वे आद्रा नक्षत्र में गोचर करते हैं। इस समय से मानसून (वर्षा ऋतु) का आगमन होता है। इस साल सूर्य 22 जून 2026, सोमवार को दोपहर 12 .31 मिनट पर आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस नक्षत्र में 6 जुलाई 2026 तक रहेंगे। आद्रा नक्षत्र का स्वामी राहु है, इसलिए इस दौरान अचानक बदलाव, मानसिक उतार-चढ़ाव और तेज निर्णय लेने की स्थितियां बन सकती हैं।

इन 4 राशियों को मिल सकते हैं शुभ संकेत

सिंह राशि-

सिंह राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। करियर में लंबे समय से रुकी योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। व्यापार में आपकी दूरदृष्टि फायदा दिला सकती है। हालांकि जल्दबाजी में बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा।

लाभ के अवसर: मान-सम्मान में वृद्धि, करियर ग्रोथ, आर्थिक अवसर

सावधान रहे: अहंकार या गुस्से में फैसले लेने से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन मेहनत का फल दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित कर सकती है। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और पुराने तनाव धीरे-धीरे कम हो सकते हैं।

लाभ मिलेगा:प्रमोशन के योग, धन लाभ, सकारात्मक बदलाव

सावधान रहे: अधिक सोच-विचार के कारण अवसर हाथ से न जाने दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर नई शुरुआत का संकेत दे सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। मानसिक रूप से राहत महसूस होगी और परिवार में सहयोग का वातावरण बनेगा। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।

लाभ मिलेगा:रुके कार्य पूरे, मानसिक शांति, आर्थिक सुधार

सावधान रहे: किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और पुराने प्रयासों का लाभ मिलने लगेगा। व्यापार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है।

लाभ मिलेगा: भाग्योदय, सम्मान में वृद्धि, धन लाभ

सावधान रहे: सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

इन 3 राशियों को रहना होगा थोड़ा सतर्क

मेष राशि

मेष राशि वालों को इस दौरान गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। परिवार या कार्यक्षेत्र में छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। किसी भी दस्तावेज या निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूरी होगी। मानसिक अस्थिरता निर्णय लेने में भ्रम पैदा कर सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय कार्यभार बढ़ाने वाला हो सकता है। थकान और तनाव का असर स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। विवादों से दूरी बनाए रखना लाभदायक रहेगा।


सूर्य का आद्रा नक्षत्र में प्रवेश के क्या करें इस दौरान?

प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।

आदित्य हृदय स्तोत्र या गायत्री मंत्र का जाप करें।

क्रोध और जल्दबाजी से बचें।

बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।

सुबह जल्दी उठकर सूर्य की रोशनी लेना लाभकारी रहेगा।

सूर्य का आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कई लोगों के जीवन में नई दिशा और नए अवसर लेकर आ सकता है। लेकिन राहु के प्रभाव के कारण भ्रम और जल्दबाजी से बचना भी उतना ही जरूरी होगा। संयम और सही निर्णय इस गोचर का बेहतर लाभ दिला सकते हैं।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story