TRENDING TAGS :
Surya Gochar 2026:फरवरी में सूर्य का खेल, चमकेगा इन राशियों का भाग्य, ये राशियां रहें सतर्क
Surya Gochar 2026 में 6 फरवरी को सूर्य श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जानिए किन राशियों को धन, सम्मान मिलेगा और किन्हें रहना होगा सतर्क।
Surya Gochar 2026 सूर्य का श्रवण नक्षत्र में गोचर: 2026 ग्रहों के बदलाव को लेकर बहुत खास है। इस साल ही अधिक मास भी लग रहा है। जिस तरह जनवरी का माह में ग्रहों का उठापटक रहा है वैसे ही फरवरी भी ग्रहों की स्थिति में बदलाव लेकर आ रहा है। 6 फरवरी का दिन बेहद खास है। इस दिन सूर्य का श्रवण नक्षत्र में प्रवेश होगा। सूर्य को ऊर्जा, आत्मविश्वास, नेतृत्व और सम्मान का सबसे बड़ा कारक माना जाता है और जब यही सूर्य अपनी चाल बदलता है, तो उसका असर सीधा जीवन, फैसलों और किस्मत पर दिखता है। श्रवण नक्षत्र को कर्म, अनुशासन और लक्ष्य तक पहुंचने की शक्ति से जोड़ा जाता है, इसलिए सूर्य का इस नक्षत्र में जाना कई राशियों के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।
ज्योतिष के अनुसार सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अचानक लाभ, धन में बढ़ोतरी और रुके कामों की रफ्तार लेकर आ रहा है। कुछ राशियों के लिए यह समय सावधानी का संकेत भी दे रहा है, जहां एक गलत फैसला मेहनत पर पानी फेर सकता है।
इन राशियों में होगा शुभ बदलाव
मेष राशि धन लाभ के संकेत
मेष राशि की, जिनके लिए यह सूर्य गोचर अचानक धन लाभ के संकेत दे रहा है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक दबाव कम होगा। इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव रहेगा और लोग आपकी बातों से सहमत नजर आएंगे।
नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में आपके फैसले रंग ला सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। इस दौरान जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। सोच-समझकर लिया गया निर्णय आपको ऊंचाई तक ले जा सकता है, जबकि जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।
सिंह राशि वरदान से कम नहीं
सिंह राशि यह सूर्य गोचर किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा। सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए जब सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, तो सिंह राशि के जातकों का आत्मबल अपने आप बढ़ जाता है। 6 फरवरी के बाद सिंह राशि के लोगों में अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी।
जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अचानक गति पकड़ सकते हैं। करियर में नई जिम्मेदारी या बड़ा मौका मिल सकता है, जिससे आपकी पहचान मजबूत होगी। धन के मामले में भी समय आपके पक्ष में रहेगा। पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं और प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई फैसला लाभ दे सकता है। मानसिक रूप से भी राहत महसूस होगी और भविष्य को लेकर नई उम्मीद जगेगी।
कुंभ राशि मान-सम्मान
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का श्रवण नक्षत्र में प्रवेश मान-सम्मान और आर्थिक मजबूती की कहानी लिख सकता है। इस दौरान आपकी सोच और फैसले लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा और कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सुखद बदलाव नजर आएंगे।
शादीशुदा लोगों के रिश्तों में मजबूती आएगी और अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से यह समय बेहद अहम है, क्योंकि आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। यदि आप घर, दुकान या जमीन में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आने वाले समय में यह फैसला फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
कुछ राशियों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन चेतावनी भी देगा। वृष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है।ऑफिस में किसी बात को लेकर विवाद या तनाव की स्थिति बन सकती है। इस समय गुस्से और अहंकार से दूरी बनाना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि एक छोटी सी बात बड़ा नुकसान करा सकती है। धैर्य और समझदारी से हालात को संभाला जा सकता है।
कन्या और मीन राशि वालों के लिए यह समय मानसिक दबाव बढ़ाने वाला है। काम में मन कम लग सकता है और परिणाम उम्मीद के मुताबिक न मिलने से निराशा हो सकती है। निर्णय लेने में उलझन रहेगी, इसलिए इस दौरान किसी बड़े फैसले को टालना बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सावधानी जरूरी है, खासकर थकान और नींद की कमी को नजरअंदाज न करें। हालांकि यह समय पूरी तरह नकारात्मक नहीं है। धैर्य और सही रणनीति के साथ आगे बढ़ने पर स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ सकती हैं।
कुल मिलाकर सूर्य का श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के जीवन में नया मोड़ लेकर आ रहा है। किसी के लिए यह धन और सम्मान की राह खोलेगा, तो किसी के लिए यह आत्मसंयम और समझदारी की परीक्षा बनेगा। सूर्य का संदेश साफ है कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी से दूरी बनाकर रखें। सही समय पर लिया गया फैसला इस गोचर का पूरा लाभ दिला सकता है।


