TRENDING TAGS :
महा-गोचर! शनि की राशि कुंभ में ‘ग्रहों के राजा’ सूर्य की एंट्री, इन चार राशियों की चमक उठेगी किस्मत
Surya Gochar in Kumbh Rashi: फरवरी महीने में होने वाला सूर्य का गोचर इस बार खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान सूर्य अपने शत्रु ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं।
Surya Gochar in Kumbh Rashi
Surya Gochar in Kumbh Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर माह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं और हर गोचर का अलग-अलग प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। फरवरी महीने में होने वाला सूर्य का गोचर इस बार खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान सूर्य अपने शत्रु ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर कई राशियों के लिए बड़े बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी 2026 को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 15 मार्च 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। करीब एक महीने की इस अवधि में सूर्य देव चार राशियों पर विशेष कृपा बरसाने वाले हैं। इस दौरान इन राशियों के जातकों को धन लाभ, करियर में तरक्की और सफलता के कई सुनहरे मौके मिल सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान भाग्य आपका पूरा साथ देगा और आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, जिससे लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और धन से जुड़ी परेशानियों में कमी आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आगे बढ़ने और खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी संभव है। निवेश के लिहाज से भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है, खासकर सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला लगभग एक महीना काफी लाभदायक रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कई काम बिना अधिक प्रयास के पूरे होते नजर आएंगे। निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है। नई नौकरी या बेहतर ऑफर मिलने की संभावना है। व्यापार करने वालों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस दौरान की गई यात्राएं लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को सूर्य के इस गोचर से सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पहले किए गए प्रयासों का फल अब मिलने लगेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपको सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती हैं। साथ ही इस दौरान कुछ नए और लाभदायक संपर्क भी बन सकते हैं।


