TRENDING TAGS :
साल का आखिरी Surya Grahan 2025: भारत में दिखेगा या नहीं?, जानें सूतक काल और असर
Surya Grahan 2025: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 10 वें दिन लगने जा रहा है। जानें सूर्य ग्रहण का समय, कहां दिखाई देगा, सूतक काल मान्य होगा या नहीं और इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा।
Surya Grahan:चंद्र ग्रहण के 15वें दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है, जानते हैं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण किस दिन लगने वाला है। इसके साथ ही जानें सूतक काल और भारत में नजर आएगा कि नहीं…
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा ?
साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आश्विन माह की अमावस्या तिथि यानी 21 सितंबर 2025, रविवार को लगेगा। इस दिन सर्व पितृ अमावस्या भी है। इसके साथ ही अगले दिन से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगी।
आखिरी सूर्य ग्रहण का समय
21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण रात में करीब 11 बजे आरंभ होगा, जो देर रात 3 . 23 मिनट तक रहेगा। सितंबर माह में लगने वाला दूसरा आखिरी ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। इसके साथ ही रात के समय लगने के कारण ये भारत में नजर नहीं आएगा।
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं दिखेगा, लेकिन दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर, दक्षिण महासागर, पोलिनेशिया, मेलानेशिया, नॉरफ़ॉक द्वीप, आइलैंड, क्राइस्टचर्च, वेलिंग्टन और न्यूजीलैंड आदि देशों में नजर आएगा।
ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसलिए ये भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।जब सूर्य ग्रहण लगता है, तो उसके 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ होता है, जो ग्रहण के साथ खत्म हो जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ, मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है और मंदिरों के भी कपाट बंद हो जाते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत है।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव
सूर्य ग्रहण के समय सूर्य कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में असर देखने को मिल सकता है।
मेष राशि के जातक संभलकर चले । सेहत, रिश्तों में भी कड़वाहट और कॅरियर में उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी से धोखा मिल सकता है। सतर्क रहना चाहिए।
आखिरी सूर्य ग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए भी अच्छा नहीं है। इनकी आर्थिक स्थिति और इस समय होने वाली यात्रा पर असर पड़ सकता है। ये जातक अपनी सेहत के प्रति सर्तक रहें ।
मीन राशि वालों के लिए भी ये सूर्य ग्रहण परेशानियां बढ़ाने वाला है। इन्हें लव लाइफ में धोखा मिल सकता है। धन हानि की संभावना है, सतर्क रहें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।
इसके अलावा मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इनके जीवन में बड़ा परिवर्तन होगा।


