Surya Grahan 2026: कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण? इन तारीखों पर जन्मी लड़कियों पर पड़ सकता है भारी, जान लें बचाव के उपाय

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। जानिए समय, प्रभाव और जन्म तिथि अनुसार लड़कियों के लिए जरूरी सावधानियां और उपाय।

Akriti Pandey
Published on: 16 Feb 2026 5:56 PM IST (Updated on: 16 Feb 2026 5:57 PM IST)
Surya Grahan 2026
X

Surya Grahan 2026

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे नई सोच और भविष्य की योजनाओं का संकेत माना जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे “रिंग ऑफ फायर” (Ring of Fire) कहा जाता है।

क्या भारत में दिखाई देगा यह ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चूंकि ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है, इसलिए सूतक काल के नियम भी लागू नहीं होंगे। इसका मतलब है कि न तो मंदिरों के कपाट बंद होंगे और न ही पूजा-पाठ पर कोई रोक-टोक होगी। रोजमर्रा का जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा।

सूर्य ग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण का प्रमुख चरण शाम 5 बजकर 42 मिनट पर होगा, जब सूर्य रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई देगा। आध्यात्मिक दृष्टि से यह समय पुरानी बातों को खत्म करके नई शुरुआत का संकेत देता है।

जन्म तिथि अनुसार सावधानियां

1 और 10 तारीख को जन्मी लड़कियां

इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के लिए जानी जाती हैं। ग्रहण के दौरान आत्मविश्वास में हल्का उतार-चढ़ाव आ सकता है। अहंकार या जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा कि कुछ दिनों तक बड़े निर्णय टालें और शांत मन से काम करें।

5, 14 और 23 तारीख को जन्मी लड़कियां

ये लड़कियां बुद्धिमान और रचनात्मक सोच वाली होती हैं। ग्रहण के प्रभाव से मन में अस्थिरता और उलझन बढ़ सकती है। जरूरत से ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है। इस समय धैर्य रखें और कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। मानसिक शांति बनाए रखना सबसे जरूरी है।

9, 18 और 27 तारीख को जन्मी लड़कियां

इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां साहसी और मजबूत इच्छाशक्ति वाली होती हैं। ग्रहण के दौरान मंगल ऊर्जा के प्रभाव से गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना फायदेमंद रहेगा।

19 और 28 तारीख को जन्मी लड़कियां

ये लड़कियां भावुक और आत्मसम्मान को महत्व देने वाली होती हैं। ग्रहण के समय भावनात्मक उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। गलतफहमी और संवेदनशीलता रिश्तों में दूरी ला सकती है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर होगा।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story