TRENDING TAGS :
Surya Grahan Rashi Impact:आखिरी सूर्य ग्रहण का 5 राशियों के लिए शुभ संकेत, इनको बरतनी होगी सावधानी
Surya Grahan Rashi Impact: आखिरी सूर्य ग्रहण के दौरान ग्रहों की स्थिति का असर सभी राशियों पर एक जैसा नहीं है। किसी के लिए यह समय आगे बढ़ने के नए रास्ते खोलेगा, तो किसी को आर्थिक, स्वास्थ्य या पारिवारिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत पड़ सकती है।जानिए
Surya Grahan Rashi Impact: साल 2026 में लगने वाला सूर्य ग्रहण बहुत खास है। 12 अगस्त 2026 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। भारत में इस ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा, इसलिए यहां धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसके बावजूद ज्योतिष की दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास है। ग्रहण के समय सूर्य और चंद्रमा के साथ बुध और गुरु का प्रभाव भी सिंह राशि में रहेगा। शनि अपनी वक्री अवस्था में रहेंगे। राहु-केतु की स्थिति को भी ग्रहण की कुंडली में खास है। ऐसे में ग्रहों का यह मेल कुछ राशियों के जीवन में बदलाव, नई परिस्थितियों का संकेत है।
किसी भी ग्रहण का प्रभाव सभी लोगों पर एक जैसा नहीं माना जाता। जन्म राशि के अलावा कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा और गोचर आदि का भी महत्व होता है। इसलिए ग्रहण को लेकर किसी तरह का भय रखने के बजाय इसे संभावनाओं और बदलाव के समय के रूप में देखना चाहिए।सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव होता है। जानते हैं किन 6 राशि पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव। कहीं आपकी राशि तो नहीं है इनमें शामिल?
2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसकी शुरुआत 12 अगस्त की रात 9 बजकर 4 मिनट से होगी और इसका समापन 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। ज्योतिष के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में घटित होगा।
सूर्य ग्रहण 2022 का राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि-वृषभ राशि वालों को इस अवधि में स्वास्थ्य और खर्च दोनों पर ध्यान देना चाहिए। काम में अवसर तो मिल सकते हैं, लेकिन हर निर्णय तुरंत लेना ठीक नहीं होगा। अनावश्यक यात्रा और फिजूलखर्ची से बचें। खानपान और दिनचर्या को बिगड़ने न दें।
कर्क राशि-कर्क राशि के जातकों को इस समय मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। काम की गति थोड़ी धीमी रहने की संभावना है। पैसों से जुड़े लेन-देन और जोखिम वाले फैसलों में विशेष सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
सिंह राशि-सिंह राशि वालों को विवाद और बेवजह की बहस से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अचानक बढ़ने वाले खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना बेहतर होगा। आराम, नींद और नियमित दिनचर्या पर ध्यान दें।
कन्या राशि-कन्या राशि के लिए ग्रहण के दौरान बातचीत और आर्थिक फैसलों में सावधानी जरूरी रहेगी। आपकी कोई बात गलत तरीके से समझी जा सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। बड़े निवेश या धन से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें।
धनु राशि-धनु राशि वालों को स्वास्थ्य और काम के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। ऑफिस में छोटी बात को विवाद का रूप देने से बचें। निवेश या कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना बेहतर रहेगा।
मकर राशि-मकर राशि के जातकों को इस दौरान किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। निवेश, लेन-देन और आर्थिक मामलों में कागजी जांच जरूर करें। गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। धैर्य के साथ फैसले लेने से परेशानियों को काफी हद तक टाला जा सकता है।
सूर्य ग्रहण से इन राशियों को मिल सकते हैं अच्छे परिणाम
मेष राशि-सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि के जातकों में आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कामकाज में नई जिम्मेदारी या कोई महत्वपूर्ण अवसर मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका कोई काम आगे बढ़ सकता है। व्यापारियों के लिए नए संपर्क और योजनाएं लाभकारी रह सकती हैं। परिवार से भी सहयोग मिलने के संकेत हैं।
मिथुन राशि-मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहण आर्थिक मामलों में राहत का संकेत दे सकता है। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं और कामकाज में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, इस दौरान बोलचाल में संयम रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी में कही गई बात किसी के मन को ठेस पहुंचा सकती है।
तुला राशि-तुला राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक बदलाव का कारण बन सकता है। काम में रुकावटें कम होंगी और नई जिम्मेदारियां भविष्य में फायदा दे सकती हैं। आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित करने का अच्छा समय है। परिवार में किसी शुभ समाचार से माहौल प्रसन्न रह सकता है।
वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि वालों के लिए मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। व्यापार में नए ग्राहक या बेहतर सौदे सामने आ सकते हैं। धन से जुड़ी परेशानियों में भी कुछ राहत मिलने के संकेत हैं।
कुंभ राशि-कुंभ राशि के लिए ग्रहण उपलब्धियों का रास्ता खोल सकता है। नौकरी में वरिष्ठ लोगों का सहयोग और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए योजनाओं को अमल में लाने का समय अनुकूल रह सकता है। किसी पुराने विवाद के सुलझने से मानसिक तनाव भी कम हो सकता है।
सूर्य ग्रहण के बाद सभी राशियां कर सकती हैं ये उपाय
मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के प्रभाव को शांत करने और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए अपनी श्रद्धा के अनुसार ये उपाय किए जा सकते हैं।
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
उगते सूर्य को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।
भगवान शिव का जलाभिषेक करें और श्रद्धा से शिव मंत्र का जाप करें।
जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र या उपयोगी सामग्री का दान करें।
विद्यार्थियों की मदद के लिए किताबें या पढ़ाई से जुड़ी सामग्री दान की जा सकती है।
जरूरतमंदों को हरी सब्जियां, पीली वस्तुएं या मिठाई दान करना भी शुभ माना जाता है।
हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान हनुमान का स्मरण करें।
घर में शाम के समय घी का दीपक जलाकर सुख-शांति की प्रार्थना करें।
ग्रहण के दौरान मन को शांत रखने के लिए ध्यान, मंत्र जाप या ईश्वर का स्मरण करें।
ग्रहण के बाद अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे सरल और सकारात्मक उपाय माना जा सकता है।


