×

राशिफल 15 फरवरी: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए विशाखा नक्षत्र व वृद्धि योग, जानिए

माह-फाल्गुन, तिथि-अष्टमी,, दिन- शनिवार, पक्ष- कृष्ण, नक्षत्र- विशाखा, योग-वृद्धि,  सूर्योदय-07.02,सूर्यास्त-18.00। आज का शनिवार कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें राशिफल....

suman
Published on: 15 Feb 2020 12:15 AM GMT
राशिफल 15 फरवरी: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए विशाखा नक्षत्र व वृद्धि योग, जानिए
X

जयपुर: माह-फाल्गुन, तिथि-अष्टमी, दिन- शनिवार, पक्ष- कृष्ण, नक्षत्र- विशाखा, योग-वृद्धि, सूर्योदय-07.02,सूर्यास्त-18.00। आज का शनिवार कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें राशिफल....

मेष शनिवार 15 फरवरी को जातक के मन में कई सवाल उठेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों से मिलना होगा। खान-पान पर संयम रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी व बिजनेस में कदम सोच-समझकर रखें। घर में धार्मिक माहौल बना रहेगा।

वृष शनिवार 15 फरवरी को जातक का दिन दोस्तों के नाम है उनसे लाभ होगा। नए दोस्त बन सकते हैं, जो कि भविष्य में काम आएंगे। अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। सरकारी कामों में लाभ होगा। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। इस समय किसी के बीच में न पड़ने की व धन से जुडी़ लेन-देन न करें। बिजनेस में भी भरोसा छोड़ें।

यह पढें..अमरनाथ यात्रा का ऐलान, इस साल 23 जून से 3 अगस्त तक चलेगी

मिथुन शनिवार 15 फरवरी को जातक सेहत से परेशान रहेंगे। सर्दी व जुकाम से हालत खराब रहेगी। धार्मिक काम में धन खर्च होगा। लेकिन ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। परिवार व दोस्तों से बिछड़ना होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। धन लाभ होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी बनी रहेगी।

कर्क शनिवार 15 फरवरी को जातक का सेहत के लिए अच्छा नहीं रहेगा। गुस्से की वजह से काम बिगड़ेगा। परिवार में भी आनंद रहेगा। बिजनेस में उच्च अधिकारियों के साथ काम बनेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। प्रेम संबंध में इजहार व प्यार से भरा रहने वाला है। जिन जातकों की संतान है उनके नेम फेम मिलेगा।

सिंह शनिवार 15 फरवरी को जातक का परिवार के साथ दिन अच्छी तरह से बीतेगा। बिजनेस में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। काम बढ़ने व सफलता से आलस छाएगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक कामों में भाग लेने की इच्छा पूर्ण होगी। नौकरी में सैलेरी बढ़ेंगी।।

कन्या शनिवार 15 फरवरी को जातक किसी पर की चिंता से जातक प्रभावित रहेंगे। सेहत से परेशान रहेंगे। धार्मिक मांगलिक कामों में शामिल होंगे। घर के कामों में व्यस्तता रहेगी। नौकरी व बिजनेस में बड़ा नुकसान होते होते भगवान गणेश की कृपा से बच जाएगा। संतान के प्रति चिंता रहेगी।

तुला शनिवार 15 फरवरी को जातक को सामाजिक स्तर पर प्रसिद्धि व प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से आपके निजी संबंध बने रहेंगे।उनमें प्यार का संचार होगा। नौकरी में प्रमोशन होने वाला है।

वृश्चिक शनिवार 15 फरवरी को जातक बिजनेस में अधिक व्यस्त रहेंगे। उससे धन लाभ भी होगा। अधिक लोगों से घिरे रहेंगे। इससे विचारों का आदान-प्रदान होगा व भविष्य में लाभ मिलेगा। किसी दोस्त की वजह से नौकरी मिलेगी। निजी जीवन में संबंध मधुर रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में लाभ होगा। प्रेम का सुखद अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा।

यह पढें..1903 के बाद, 21 फरवरी को होंगे इतने सारे दुर्लभ योग, व्रत-पूजा का मिलेगा दोगुना फल

धनु शनिवार 15 फरवरी को जातक के मन में अस्थिरता बनी रहेगी। काम में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। निर्णय लेने में परेशानी आएगी। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता को पेट संबंधी विकार हो सकता है। संतान के ऊपर किसी कार्य को लेकर धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधी कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। जीवनसाथी से व्यवहार में सहज वातावरण बनेगा।

मकर शनिवार 15 फरवरी को जातक के मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य करने में रुचि बनी रहेगी। सभी परिस्थितियों में निर्णय लेने में सक्षम होंगे। परिवार एवं समाज में सम्मान बढ़ेगा। संतान के काम बनेंगे । जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी की सही सलाह से आपके कार्य सिद्ध होंगे। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आय के साधन मजबूत होंगे।

कुंभ शनिवार 15 फरवरी को जातक के लिए शुभ नहीं है। कार्य करने में रुचि उत्पन्न नहीं होगी। कार्य करते समय असमंजस की स्थिति बनेगी। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। माता के विचारों का सम्मान करें। संतान पक्ष के ग्रह वर्तमान में प्रभावशाली है। संतान को प्रेम से समझाएं। उनकी परेशानियों को समझें, नहीं तो विवाद हो सकता है। ससुराल पक्ष में किसी की सेहत खराब हो सकती है।

मीन शनिवार 15 फरवरी को जातक के मन में प्रसन्नता रहेगी। दिमाग में सक्रियता बढ़ेगी एवं कार्य करने के लिए शरीर में स्फूर्ति प्राप्त होगी। माता के आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे। पिता के द्वारा आपको कार्य क्षेत्र में सही सलाह मिलेगी। संतान पक्ष के लिए भाग्यशाली समय है। संतान से जुड़े कार्यों के होने पर आपका मन प्रसन्न होगा। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनको पेट संबंधी विकार हो सकता है।

suman

suman

Next Story