×

राशिफल 4 अप्रैल: कर्क पैसे को लेकर रहें सतर्क, कन्या भाग्य नहींं देगा साथ, जानें बाकी..

माह-चैत्र, तिथि-एकादशी, नक्षत्र- अश्लेषा, दिन-शनिवार, पक्ष- शुक्ल, सूर्योदय-06.20, सूर्यास्त-18.40 जानते हैं आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

suman
Published on: 4 April 2020 1:25 AM GMT
राशिफल 4 अप्रैल: कर्क पैसे को लेकर रहें सतर्क, कन्या भाग्य नहींं देगा साथ, जानें बाकी..
X
जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है।

जयपुर: माह-चैत्र, तिथि-एकादशी, नक्षत्र- अश्लेषा, दिन-शनिवार, पक्ष- शुक्ल, सूर्योदय-06.20, सूर्यास्त-18.40 जानते हैं आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष: 4 अप्रैल दिन शनिवार को जातक के लिए बढ़िया रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। किसी करीबी रिश्तेदार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन बहुत जरूरी हो तो बाहर जाएं।सेहत के मामले में परेशान रहेंगे।

वृष 4 अप्रैल दिन शनिवार को जातक के लिए शुभ रहेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस के काम में सीनियर्स की मदद मिलेगी। मेडिकल के क्षेत्र में काम करने वाले सतर्क रहें।वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों की बॉस प्रशंसा करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा।

मिथन 4 अप्रैल दिन शनिवार को जातक के लिए आराम करने और साथी के साथ समय गुजारने की जरूरत है। धन के नए मार्ग बनेंगे। बिजनेस में धीरे-धीरे परिस्थिति सुधरेगी। चीजों को टालने या जल्दी पूरा करने के लिए जल्दबाजी न करें। छोटी-मोटी बाधाओं से हताश होने की जरूरत नहीं है। हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। आप परिवार के साथ समय का आनंद लेंगे।

कर्क 4 अप्रैल दिन शनिवार को जातक के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से दोस्ती हो सकती है। कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। आपसी रिश्ते और दोस्ती मजबूत होंगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

यह पढ़ें...केवल अयोध्या नहीं, यहां भी हैं श्रीराम के प्रमाण, स्वर्ण मृग की तलाश में आए थे भगवान

सिंह 4 अप्रैल दिन शनिवार को जातक के लिए दिन बढ़िया रहेगा। समय का सही इस्तेमाल करेंगे तो बिजनेस में ज्यादा लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कुछ अलग और नया करेंगे।

कन्या 4 अप्रैल दिन शनिवार को जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। भाग्य आपके पक्ष में नहीं है। जातक की सच्चाई ही तरक्की दिलवाएगी। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। दोस्तों के साथ फोन पर अच्छा वक्त बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद हो सकता है। जरूरी काम से बाहर जाना हो सकता हैं। सतर्क रहे।

तुला 4 अप्रैल दिन शनिवार को जातक के लिए रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। नौकरी में लोगों की पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अपने जीवन को बेहतर करने के लिए नई पहल कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। आपका सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।

वृश्चिक 4 अप्रैल दिन शनिवार को जातक के लिए नौकरी में तरक्की संभव है। कार्यस्थल पर किसी से अनबन हो सकती है। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते है। आपको अपने परिवार से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। बड़े भाई के सहयोग से आज किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। आज कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है।

यह पढ़ें... गुरु ने बदल ली अपनी चाल, जानिए अब इन सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

धनु 4 अप्रैल दिन शनिवार को जातक के लिए दिन शुभ रहेगा। धन और यश में वृद्धि होगी। बिजनेस में कुछ लाभ हो सकता है। पार्टनर के सहयोग से सफल हो सकते हैं। लेखन से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर सामने आएंगे। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।

मकर 4 अप्रैल दिन शनिवार को जातक के लिए दैनिक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी या कार्य से जुड़े नए विकल्प मिलेंगे। जल्दबाजी में फैसले ना लें। परिवार की किसी चिंता से पीड़ित हो सकते हैं। परिवार के साथ थोड़ा अधिक समय बिताएं। बुरा वक्त जल्द ही बीत जाएगा। मेहनत और लगन से आने वाले दिनों में आर्थिक लाभ संभव है।

कुंभ4 अप्रैल दिन शनिवार को जातक के लिए बेहतरीन रहेगा। पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने में लगाए। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज किसी पुराने मित्र से वीडियो कॉल कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहें। सेहत ठीक नहीं रहेगा।

मीन 4 अप्रैल दिन शनिवार को जातक के फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ाहट भी रह सकती हैं।इससे आत्मविश्वास में कमी आएगी I साझेदारी के काम में आगे बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी। कानून की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

suman

suman

Next Story