×

Vastu Tips: इस दिशा में बेहद शुभ होता है घर के मंदिर में भगवान का मुख होना

Vastu Tips Bhagwan Ke Mukh ki Disha: अगर आप वास्तु के अनुसार अपने घर में भगवान को विराजमान करते हैं तो आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 17 Jan 2024 3:45 AM GMT (Updated on: 17 Jan 2024 3:45 AM GMT)
Vastu Tips: इस दिशा में बेहद शुभ होता है घर के मंदिर में भगवान का मुख होना
X

Vastu Tips Bhagwan Ke Mukh ki Disha: अगर आप वास्तु के अनुसार अपने घर में भगवान को विराजमान करते हैं तो आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहेगी। हालांकि, आज के समय में सबके लिए ऐसा संभव नहीं हो पाता है कि वो मंदिर जाकर पूजा-पाठ करें, इसलिए वे अपने घर पर ही मंदिर बनवा कर भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूजा-पाठ करते हैं। अगर आप घर पर मूर्ति की स्थापना कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। भगवान की मूर्ति का मुख किस दिशा में हो यह जानना बेहद जरूरी है। तो ऐसे में आइए जानते हैं किस दिशा में रखना शुभ होता है:

इस दिशा में रखें भगवान की मूर्ति

पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। दरअसल भगवान सूर्य के उदय होने की दिशा पूर्व होने के कारण इस दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में लोगों के मन में यह भी भ्रम रहता है कि अगर भगवान का मुख किस दिशा में होना चाहिए। तो पूजा करते समय हमें किस दिशा में मुख करना चाहिए। बता दें पूजा करने वालों का मुख हमेशा उत्तर दिशा में ही होना चाहिए। इसलिए हमें उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठना चाहिए। इससे आप पर और आपके परिवार और घर पर भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहती है। इसके अलावा वस्तु शास्त्र में कहा गया है कि मंदिर में भगवान का मुख पश्चिम की ओर और पूजा करने वाले का मुख पूर्व की ओर होना भी अति शुभ होता है।

बता दें पूजा करते समय हमें एक और बात का भी ध्यान रखना चाहिए। दरअसल पूजा करते समय कभी भी भगवान के सामने नहीं बैठना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान की मूर्ति में भी इतना ताप होता है कि हम जैसे साधारण मानव उस ताप को सहन नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमें सामने नहीं होना चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story