कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं, जानें सबकुछ

Solar Eclipse 2025: साल 2026 में अगला सूर्य ग्रहण लगेगा। अगले साल भी दो सूर्य ग्रहण होंगे। पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 21 Sept 2025 2:52 PM IST
Solar Eclipse 2025
X

Solar Eclipse 2025

Solar Eclipse 2025: साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण रविवार को लगने जा रहा है। रविवार (21 सितंबर 2025) को लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। देर रात लगने के चलते भारत में इसका असर नहीं होगा। इसलिए भारत में ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रविवार रात 10.59 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर 2025 को प्रातःकाल 01.11 बजे चरम पर पहुंच जाएगा। सूर्य ग्रहण प्रातःकाल 03.23 बजे समाप्त होगा।

आज का सूर्य ग्रहण कहा दिखेगा

यूं तो भारत में रविवार (21 सितंबर 2025) को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण दिखायी नहीं देगा। हालांकि, ऑनलाइन सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और प्रशांत द्वीप समूह में नजर आएगा। अंटार्कटिका और न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा समय तक सूर्य ग्रहण नजर आएगा। बिना किसी सुरक्षा उपाय के सूर्य ग्रहण को देखना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि इस दौरान सूर्य की किरणें तीव्र होती हैं। ऐसे में सुरक्षात्मक चश्मे के बगैर ग्रहण नहीं देखना चाहिए।

अब कब लगेगा सूर्य ग्रहण?

साल 2026 में अगला सूर्य ग्रहण लगेगा। अगले साल भी दो सूर्य ग्रहण होंगे। पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। यह केवल अंटार्कटिका में ही नजर आएगा। वहीं दूसरा पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। यह ग्रीनलैंड, रूस, स्पेन और आइसलैंड में दिखायी देगा। साल 2026 में भी लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखायी नहीं देंगे। हालांकि साल 2027 में 02 अगस्त को सूर्य लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा।

क्यों लगता है आंशिक सूर्य ग्रहण?

चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से जब गुजरता है। तब सूर्य ग्रहण लगता है। जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में नहीं आ पाते हैं, बल्कि चंद्रमा सूर्य के केवल कुछ हिस्से को ही ढक पाता है। तब उस स्थिति को आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं, जब तीनों एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story