Hero Upcoming Scooter And Bike: पेट्रोल और इलेक्ट्रिक ऑप्शन में 2026 तक Hero लॉन्च करेगी बाइक और स्कूटर, जानें क्या होगा खास

Hero Upcoming Scooter And Bike: Hero MotoCorp साल 2026 तक नई अपकमिंग बाइक और स्कूटी लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपने आगामी मॉडलों को ग्राहकों को जरूरतों और मांग के आधार पर कई सेगमेंट में पेश करेगी।

Anjali Soni
Published on: 9 Aug 2025 8:20 AM IST (Updated on: 9 Aug 2025 8:20 AM IST)
Hero Upcoming Scooter And Bike
X

Hero Upcoming Scooter And Bike(photo-social media)


Heading

Content Area

: Hero MotoCorp साल 2026 तक नई अपकमिंग बाइक और स्कूटी लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपने आगामी मॉडलों को ग्राहकों को जरूरतों और मांग के आधार पर कई सेगमेंट में पेश करेगी। कंपनी पेट्रोल के साथ ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी लॉन्च करने वाली है, इसमें Harley-Davidson के साथ पार्टनरशि में प्रीमियम दोपहिया भी लाने की तैयारी है।

पेट्रोल सेगमेंट में लॉन्च होंगे ये मॉडल

कंपनी पेट्रोल कैटेगरी में कुछ वेरिएंट पेश करेगी, कंपनी इस तिमाही में कई प्रोडक्ट को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में 125 cc सेगमेंट में Xtreme 125cc R, Glamour, Super Splendor XTec और Glamour XTech जैसी मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। Glamour के अपडेटेड वर्जन पर कंपनी अभी भी काम कर रही है। इसे जल्द ही भारत में लॉन्च भी किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक वाहन होंगे लॉन्च

कंपनी नए वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च करने वाली है, इसके साथ ही कंपनी Harley Davidson के साथ मिलकर बनाई गई अपनी दूसरी मोटरसाइकिल को लॉन्च करेगी। यह नया मॉडल 440 cc प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। यह अपडेट ऐसे समय में आया है जब कंपनी पीछे की और जा रही है, जुलाई 2025 में Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) के पीछे दूसरे स्थान पर आने के कारण पीछे छोड़ दिया गया था। परन्तु ये आने वाला मॉडल कंपनी को आगे लेकर के जाएगा। इसमें कई नए फीचर्स है जो ग्रहाक को अपनी तरफ अट्रैक्ट करते है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Anjali Soni
ABOUT THE AUTHOR

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.comtheanjalisonisoni111@gmail. com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story