×

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के मस्जिद में जोरदार धमाका, 3 की मौत, 12 जख्मी

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत स्थित मस्जिद में ब्लास्ट की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार इस विस्फोट में 12 लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिल रही है। विशेष समाचार की प्रतीक्षा है।

aman
By aman
Published on: 12 Nov 2021 10:28 AM GMT (Updated on: 12 Nov 2021 11:19 AM GMT)
अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के मस्जिद में जोरदार धमाका, 3 की मौत, 12 जख्मी
X

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत स्थित मस्जिद में ब्लास्ट की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार इस विस्फोट में 3 लोगों के मारे जाने और 12 के जख्मी होने की जानकारी मिल रही है। यह विस्फोट पूर्वी प्रांत के स्पिन घर जिले में हुआ है। बता दें, कि यह जिला अगस्त में देश के तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा काबिज होने के बाद से इस्लामिक स्टेट समूह की गतिविधियों का केंद्र बन गया था।

इस वारदात के बारे में तालिबान के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, कि स्पिन घर जिले में एक मस्जिद के अंदर जुमे की नमाज पढ़ी जा रही थी, उसी दौरान यह विस्फोट हुआ है। इसमें कई हताहत और कुछ मौतें हुई हैं। आगे यह संख्या बढ़ सकती है। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। जहां के एक डॉक्टर ने बताया, कि अब तक तीन की मौत हुई है जबकि 15 अन्य घायल हैं।

इस धमाके में स्थानीय मौलवी सहित कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया, कि ये धमाका स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे हुआ। इस दौरान मस्जिद के भीतर रखे हुए बम में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा।

बता दें कि, इस्लामिक स्टेट समूह की अफगान शाखा पहली बार साल 2015 में नंगरहार में उभरी थी। अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से कई खूनी हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के इसी समूह ने ली है। इससे पहले, नवंबर महीने की शुरुआत में इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने काबुल राष्ट्रीय सैन्य अस्पताल पर छापा मारा था। इस हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए थे जबकि 50 से अधिक घायल हो गए थे।

उत्तरी अफगानिस्तान में शिया मुस्लिम नमाजियों से भरी एक मस्जिद में पिछले महीने 8 अक्टूबर को एक विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम 46 लोग मारे गये थे और दर्जनों अन्य घायल हो गये थे। तब आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने मस्जिद में हुए बम धमाके की जिम्मेदारी ली थी।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story