TRENDING TAGS :
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, फिटमेंट फैक्टर 3 हुआ तो ₹15,000 की सैलरी सीधे ₹45,000, 1.24 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स को फायदा
8th Pay Commission Update: इस निर्णय से देश के लगभग 55 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स यानी तकरीबन 1.24 करोड़ लोगों को सीधा बड़ा फायदा मिलने की पूरी संभावना है।
8th Pay Commission
8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की शर्तों और कार्यक्षेत्र (Terms of Reference - TOR) को मंजूरी देकर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी उम्मीदों के नए दरवाजे खोल दिए हैं। इस निर्णय से देश के लगभग 55 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स यानी तकरीबन 1.24 करोड़ लोगों को सीधा बड़ा फायदा मिलने की पूरी संभावना है। अब सभी की निगाहें आयोग की सिफारिशों और संभावित वेतन बढ़ोतरी पर टिकी हुई हैं।
सरकार ने आयोग को अपनी रिपोर्ट बनाकर तैयार करने और सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया है। इस बीच कर्मचारी संगठनों ने वेतन संरचना में बड़े परिवर्तन और फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग तेज कर दी है।
क्या है फिटमेंट फैक्टर और क्यों है ये ज़रूरी ?
फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक (Multiplier) होता है जिसके आधार पर कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी और पेंशन को संशोधित किया जाता है। किसी भी वेतन आयोग की सिफारिशों में यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण तत्व माना जाता है क्योंकि इसी के आधार पर नए वेतनमान तय होते हैं।
बता दे, 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 निर्धारित किया गया था, जो 1 जनवरी 2016 से लागू किया गया था। इसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर लगभग 18,000 रुपये प्रति माह हो गई थी।
अब 8वें वेतन आयोग में कर्मचारी संगठन फिटमेंट फैक्टर को 3 या उससे ज्यादा करने की मांग कर रहे हैं। अब अगर सरकार 3.0 फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देती है, तो मौजूदा वक़्त में 15,000 रुपये की बेसिक सैलरी सीधे बढ़कर 45,000 रुपये तक पहुंच सकती है।
कर्मचारियों की क्या हैं मुख्य मांगें?
केंद्रीय कर्मचारी यूनियनों और विभिन्न एसोसिएशनों ने सरकार के समक्ष कई मांगें रखी हैं। इनमें सबसे प्रमुख मांग न्यूनतम वेतन में बड़ी बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाना और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फायदों में सुधार करना शामिल है।
कुछ कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर को 3-5 के बीच रखने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी वृद्धि सरकार के वित्तीय ढांचे पर बड़ा दबाव डाल सकती है। इसलिए आखिरी सिफारिशें आर्थिक परिस्थितियों को बहुत ही ध्यान में रखकर तैयार की जाएंगी।
तो... कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी?
वेतन वृद्धि का वास्तविक प्रभाव आयोग की अंतिम सिफारिशों और सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर फिटमेंट फैक्टर 3 लागू होता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 15-20 प्रतिशत या उससे ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक पे 15,000 रुपये है और नया फिटमेंट फैक्टर 3 लागू किया जाता है, तो उसकी बेसिक सैलरी बढ़कर 45,000 रुपये हो सकती है। इससे कुल वेतन, भत्तों और पेंशन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसी के साथ महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्तों को जोड़ने पर कर्मचारियों की इनहैंड सैलरी में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
पेंशनर्स को भी मिलेगा बड़ा फायदा
8वें वेतन आयोग का लाभ सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। करीब 69 लाख केंद्रीय पेंशनर्स की पेंशन में भी संशोधन किया जाएगा। पेंशन की गणना भी नए फिटमेंट फैक्टर और संशोधित वेतनमान के आधार पर की जाएगी, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।
राज्यों का दौरा कर रही है आयोग की टीम
मौजूदा वक़्त में 8वें वेतन आयोग की टीम विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही है। आयोग के सदस्य कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और अन्य हितधारकों से मुलाकात कर उनकी मांगों और सुझावों को सुन रहे हैं।
इन बैठकों के दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन (Memorandum) और प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है। आयोग का मकसद कर्मचारियों और पेंशनर्स की वास्तविक जरूरतों को समझकर संतुलित और व्यावहारिक सिफारिशें तैयार करना है।
कब लागू होगा 8th Pay Commission?
केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2025 में 8th Pay Commission के TOR को मंजूरी दी थी। हालांकि, 1 जनवरी 2026 से इसे प्रभावी मानने की चर्चा तेज है, लेकिन आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने में लगभग 18 महीने का वक़्त लग सकता है।
आयोग ने सुझाव और ज्ञापन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तक बढ़ा दी है। इसके बाद सभी प्रस्तावों और मांगों की समीक्षा कर आखिरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
अगर आयोग जून या जुलाई 2027 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपता है और सरकार उसे मंजूरी देती है, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को बकाया राशि (Arrears) का भी फायदा मिल सकता है।
क्या होता है वेतन आयोग?
वेतन आयोग केंद्र सरकार द्वारा की गयी एक गठित एक विशेष पैनल होता है, जो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों, पेंशन और अन्य सुविधाओं की समीक्षा करता है। विशेषतौर पर हर 10 साल में एक नए वेतन आयोग का गठन किया जाता है ताकि बढ़ती महंगाई और बदलती आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप कर्मचारियों की आय में सुधार किया जा सके।
फिलहाल 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों में बहुत ही उत्साह बना है। अब सभी की नज़रें आयोग की अंतिम सिफारिशों और सरकार के निर्णय पर टिकी हुई हैं, जो आगामी सालों में लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है।


