TRENDING TAGS :
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स की बढ़ीं उम्मीदें, 4x होगा फिटमेंट फैक्टर?
8th Pay Commission Update: ऐसे में अब आयोग अपने दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहा है, जहां बातचीत और सुझावों की प्रक्रिया पर अधिक जोर रहेगा।
8th Pay Commission Update
8th Pay Commission Update: 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच एक बार फिर चर्चा तेज होती नज़र आ रही है। करीब 1.1 करोड़ सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स अब आयोग की अगली प्रक्रिया पर अपनी निगाहें टिकाये हुए हैं। आयोग का 18 महीने का कार्यकाल अब अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका है और अगस्त के पहले हफ्ते तक इसका लगभग आधा वक़्त पूरा हो जाएगा।
अब ऐसे में अब आयोग अपने दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहा है, जहां बातचीत और सुझावों की प्रक्रिया पर अधिक जोर रहेगा।
18 महीने के कार्यकाल का आधा वक़्त पूरा
साल 2025 नवंबर महीने में गठित 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को अब लगभग 9 महीने पूरे हो चुके हैं। न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई (Justice Ranjana Prakash Desai) की अध्यक्षता वाला यह आयोग अब अपने कार्यकाल के दूसरे चरण में प्रवेश करेगा। अब्ब आगामी महीनों में आयोग का बड़ा फोकस विभिन्न पक्षों से चर्चा और सुझाव लेने के बाद अपनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर रहेगा।
वेबसाइट पर लगातार जारी हो रहे हैं नए अपडेट
बीते कुछ हफ़्तों के दौरान 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की आधिकारिक वेबसाइट पर निरंतर नए नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। इन अपडेट्स से महत्वपूर्ण संकेत मिल रहे हैं कि आयोग की परामर्श प्रक्रिया अब तेज हो रही है। फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor), वेतन, पेंशन सुधार और विभिन्न भत्तों को लेकर कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स और सरकारी संस्थाओं के साथ निरंतर बातचीत की जा रही है।
वित्त मंत्रालय ने संसद में क्या कहा ?
वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने हाल ही में राज्यसभा (Rajya Sabha) में साफ किया कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लिए यूनियनों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ चल रही बातचीत के दौरान केंद्र सरकार के लिए समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट देना अनिवार्य नहीं है। मंत्रालय ने बताया कि आयोग अपने कार्य और अधिकार केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत टर्म्स ऑफ रेफरेंस (Terms of Reference) के आधार पर करता है और उसे अपनी परामर्श प्रक्रिया तय करने की स्वतंत्रता प्राप्त है।
अगस्त और सितंबर में होंगी महत्वपूर्ण बैठकें
आयोग की तरफ से अगस्त और सितंबर महीने के दौरान दिल्ली (Delhi), चेन्नई (Chennai), पुडुचेरी (Puducherry) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में अहम बैठकें तय की गई हैं। इन बैठकों में सरकारी अधिकारियों, पेंशनर्स और अन्य संबंधित पक्षों से फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor), भत्तों और कर्मचारियों के मोटिवेशन जैसे विषयों पर सुझाव और फीडबैक लिया जाएगा।
फिटमेंट फैक्टर को लेकर तेजी से बढ़ी चर्चा
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सबसे अधिक चर्चा फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को लेकर हो रही है। कई कर्मचारी संगठन जैसे बीपीएमएस (BPMS), एनसीजेसीएम (NCJCM) और एआईडीईएफ (AIDEF) फिटमेंट मल्टीप्लायर को 3.8x से बढ़ाकर 4x करने की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, फिलहाल इस संबंध में आयोग या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया गया है।
मई-जून 2027 तक आ सकती हैं आखिरी सिफारिशें
मौजूदा जानकारी के मुताबिक, 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) मई या जून 2027 तक अपनी आखिरी सिफारिशें सरकार को सौंप सकता है। ऐसे में फिलहाल करोड़ों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर आयोग की आगामी बैठकों और आगे आने वाले आधिकारिक निर्णयों पर टिकी हुई है।


