'धतूरा' बेच रहे थे ये बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म? Amazon समेत 3 कंपनियों के फूड लाइसेंस सस्पेंड

Food License Suspension: यह कार्रवाई इन प्लेटफॉर्म्स पर जहरीले पौधे धतूरे (Datura) के फल और बीजों की लिस्टिंग और सप्लाई का मामला सामने आने के बाद की गई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 25 Aug 2026 11:44 AM IST
Food License Suspension
X

Food License Suspension

Food License Suspension: ऑनलाइन ग्रॉसरी (Online Grocery) और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (E-Commerce Platforms) से घर का सामान मंगाने वाले ग्राहकों के लिए बेहद गंभीर खबर सामने आई है। कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Karnataka Food Safety Authority) ने देश की तीन बड़ी ऑनलाइन और क्विक-कॉमर्स कंपनियों अमेजन (Amazon), स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) और बिगबास्केट (BigBasket) के फूड लाइसेंस (Food License) सस्पेंड कर दिए हैं।

यह कार्रवाई इन प्लेटफॉर्म्स पर जहरीले पौधे धतूरे (Datura) के फल और बीजों की लिस्टिंग और सप्लाई का मामला सामने आने के बाद की गई है। धतूरे को इंसानी शरीर के लिए बेहद खतरनाक और जहरीला माना जाता है। इसे खाद्य पदार्थ (Food Product) के तौर पर लिस्ट किए जाने और ग्राहकों तक पहुंचने की जानकारी सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

सरकार ने क्यों लिया बड़ा एक्शन?

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (Karnataka Food Safety and Drugs Administration Department) ने अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के फूड लाइसेंस को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया है।

विभाग को इन तीनों प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे के फल और बीजों को खाद्य उत्पाद के तौर पर लिस्ट किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद तीनों कंपनियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) भी जारी किया गया है। विभाग ने साफ निर्देश दिया है कि इंसानों के खाने के लिए धतूरे की जो भी लिस्टिंग और विज्ञापन (Advertisement) प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए।

इसके साथ ही कंपनियों को धतूरे को खाद्य पदार्थ के तौर पर बेचने और उसकी सप्लाई या डिस्ट्रीब्यूशन (Distribution) रोकने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल इन कंपनियों के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड रहेंगे।

धतूरे को खाने की चीज के तौर पर क्यों बताया गया खतरनाक

धतूरे को थॉर्न एपल (Thorn Apple) के नाम से भी जाना जाता है। यह नाइटशेड परिवार (Nightshade Family) का एक जहरीला औषधीय पौधा है। अधिकारियों के मुताबिक, बिना साफ किए धतूरे का सेवन करना इंसानी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

इसके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। बेहद गंभीर मामलों में व्यक्ति कोमा में जा सकता है और उसकी मौत तक हो सकती है। यही वजह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने धतूरे के फल और बीजों की खाद्य पदार्थ के तौर पर बिक्री को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

खाने के लिए धतूरे की बिक्री पर रोक

कर्नाटक खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग का कहना है कि धतूरे के फल और बीजों को इंसानों के खाने की चीज के तौर पर रखना, बेचना या बांटना प्रतिबंधित है। विभाग ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को भी इसी नियम का पालन करने का निर्देश दिया है।

मामला सामने आने के बाद विभाग ने अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट पर मौजूद ऐसी सभी लिस्टिंग और विज्ञापनों को हटाने का आदेश दिया है, जिनमें धतूरे को इंसानों के खाने के लिए पेश किया गया था। साथ ही इसके फूड के तौर पर सेल और डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगाने को कहा गया है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल

इस कार्रवाई के बाद ऑनलाइन ग्रॉसरी और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध खाद्य उत्पादों की सुरक्षा (Food Safety) को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्राहक इन प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा करके रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजें घर पर मंगाते हैं।

बता दे, कर्नाटक खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए तीनों कंपनियों के फूड लाइसेंस सस्पेंड किए हैं और उन्हें धतूरे की खाद्य उत्पाद के तौर पर बिक्री और वितरण रोकने के निर्देश दिए हैं। अब इन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद संबंधित लिस्टिंग और विज्ञापनों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story