Best RD Rates 2025: RD पर 7.8% तक शानदार ब्याज! जानिए 2025 में कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न

अक्टूबर 2025 में कई बैंक 7.8% तक की आकर्षक RD ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। जानिए कौन से बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा रिटर्न और कैसे आप अपनी मासिक बचत को सुरक्षित तरीके से बढ़ा सकते हैं।

Sonal Girhepunje
Published on: 24 Oct 2025 1:42 PM IST
Best RD Rates 2025: RD पर 7.8% तक शानदार ब्याज! जानिए 2025 में कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न
X

Best RD Rates 2025: अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो Recurring Deposit (RD) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। RD में आप तय समय तक हर महीने एक निश्चित राशि जमा करते हैं और उस पर बैंक ब्याज देता है। यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो नियमित रूप से बचत करना चाहते हैं और सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं। साल 2025 में कई बैंकों ने अपने RD ब्याज दरों में बदलाव किया है। आइए जानते हैं कि कौन-सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर दे रहा है और किस बैंक की योजना आपके लिए सबसे बेहतर हो सकती है।

बेहतर RD रेट देने वाले बैंक

SBI : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों को सिर्फ ₹100 से Recurring Deposit (RD) शुरू करने की सुविधा देता है। निवेश की अवधि 1 साल से 10 साल तक रखी जा सकती है। बैंक साधारण नागरिकों को 6.30% से 6.70% तक और सीनियर सिटिज़न को अतिरिक्त 0.50% से 1.00% तक ब्याज देता है। यह योजना सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है।

ICICI Bank : ICICI बैंक की Recurring Deposit (RD) स्कीम में आप 6 महीने से लेकर 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। साधारण ग्राहकों के लिए बैंक 4.75% से 7.25% प्रतिवर्ष तक ब्याज देता है, जबकि सीनियर सिटिज़न को 5.25% से 7.75% प्रतिवर्ष तक का रिटर्न मिलता है।

HDFC बैंक: HDFC बैंक की Recurring Deposit (RD) योजना में ब्याज दरें निवेश की अवधि के अनुसार तय की जाती हैं। बैंक साधारण ग्राहकों को 4.50% से 7.20% प्रतिवर्ष का ब्याज देता है, जबकि सीनियर सिटिज़न को 5% से 7.70% तक का लाभ मिलता है।

कोटक महिंद्रा बैंक: कोटक महिंद्रा बैंक की Recurring Deposit (RD) योजना आपको बेहतर ब्याज दरों के साथ नियमित बचत करने का अवसर देती है। इस योजना में आप 6 महीने से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। बैंक साधारण ग्राहकों को 6.00% से 7.20% प्रतिवर्ष तक ब्याज देता है, जबकि सीनियर सिटिज़न को 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता है।

Axis Bank: एक्सिस बैंक की Recurring Deposit (RD) योजना में आप केवल ₹500 से निवेश शुरू कर सकते हैं। बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली ब्याज दरें 6.10% से 7.20% प्रतिवर्ष तक होती हैं, जो जमा राशि और निवेश अवधि पर निर्भर करती हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा: बैंक ऑफ बड़ौदा की Recurring Deposit (RD) योजना दो प्रकार की होती है -साधारण RD और फ्लेक्सी RD। निवेश की अवधि 6 महीने से 10 साल तक हो सकती है। बैंक साधारण ग्राहकों को 5.50% से 6.50% प्रतिवर्ष तक ब्याज प्रदान करता है। सीनियर सिटिज़न के लिए: RD पर ब्याज दर 6.25% से 7.75% तक होती है, जिससे वृद्ध निवेशकों को अधिक सुरक्षित और आकर्षक रिटर्न मिलता है।

Punjab National Bank: Punjab National Bank (PNB) की RD योजना निवेशकों को तीन विकल्प देती है -शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म। इस योजना में आप 6 महीने से 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं, जिससे अपनी जरूरत और लक्ष्य के अनुसार अवधि चुनना आसान हो जाता है। साधारण ग्राहकों को 6.10% से 7.25% प्रतिवर्ष ब्याज मिलता है, जबकि सीनियर सिटिज़न के लिए यह 6.55% से 7.80% तक बढ़ जाता है।

IDBI Bank: IDBI बैंक में आप केवल ₹100 से Recurring Deposit (RD) शुरू कर सकते हैं। साधारण ग्राहकों को 6.50% से 6.80% प्रतिवर्ष तक ब्याज मिलता है, जबकि सीनियर सिटिज़न के लिए अतिरिक्त 0.50% ब्याज प्रदान किया जाता है। बैंक की Systematic Savings Plan और Systematic Savings Plan Plus दोनों ही योजनाएं निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, क्योंकि ये नियमित बचत और सुरक्षित रिटर्न दोनों का संयोजन देती हैं।

YES Bank: YES बैंक की Recurring Deposit (RD) योजना में निवेशकों को आकर्षक ब्याज दरें मिलती हैं। साधारण ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.10% से 8.00% प्रतिवर्ष तक है, जबकि सीनियर सिटिज़न के लिए अतिरिक्त 0.50% ब्याज दिया जाता है।

Bandhan Bank: बंधन बैंक की Recurring Deposit (RD) योजना छोटे निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। साधारण ग्राहकों के लिए ब्याज दर 4.50% से 7.85% प्रतिवर्ष है, जबकि सीनियर सिटिज़न के लिए अतिरिक्त 0.75% ब्याज मिलता है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम राशि में भी बड़ी बचत की शुरुआत की जा सकती है।

IndusInd Bank: इंडसइंड बैंक की Recurring Deposit (RD) योजना में दो विकल्प हैं - Regular RD और Value Added RD। आप इस खाते को केवल ₹500 से शुरू कर सकते हैं, और निवेश अवधि 12 महीने से 120 महीने तक रखी जा सकती है। Value Added RD विशेष रूप से ट्रैवल प्लानिंग के लिए डिज़ाइन की गई है, जो Thomas Cook के सहयोग से यात्रा खर्चों के लिए फंड तैयार करने में मदद करती है।

Canara Bank : आप इस खाते को केवल ₹50 से खोल सकते हैं। साधारण ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.00% से 6.50% प्रतिवर्ष है, जबकि सीनियर सिटिज़न को अतिरिक्त 0.50% ब्याज मिलता है। RD की अवधि आप हर 3 महीने के अंतराल पर चुन सकते हैं, जिससे यह योजना लचीली और सुरक्षित बचत के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है।

ध्यान रखें कि बैंकों की RD ब्याज दरें समय-समय पर बदलती रहती हैं। इसलिए निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंक की दरों की तुलना जरूर करें, ताकि आपको अधिकतम ला

1 / 5
Your Score0/ 5
Sonal Girhepunje

Sonal Girhepunje

Former Senior Writer Mail ID - sonalgirhepunje23@gmail.com

Sonal Girhepunje is a Former Senior Writer at Newstrack.com.

Next Story