Everest Masala Ban: Everest मसाले पर FSSAI का बड़ा एक्शन, जानें किस प्रोडक्ट पर लगी रोक

Everest Masala Ban: FSSAI ने एवरेस्ट की कम्पाउंडेड हींग को तय मानकों पर खरा नहीं पाया और बिक्री पर रोक लगाई। जानें Egg Curry, Chicken और Garam Masala पर क्या हुआ।

Jyotsana Singh
Published on: 31 Aug 2026 12:16 PM IST
Everest Masala Ban: FSSAI Action on Hing, Questions Raised Over Other Spices
X

Everest Masala Ban: FSSAI Action on Hing, Questions Raised Over Other Spices

Everest Masala Ban: अगर आपकी रसोई में बरसों से ग्रहणियों का सबसे भरोसेमंद ब्रांड एवरेस्ट कंपनी के मसाले इस्तेमाल होते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने Everest से जुड़े कुछ उत्पादों में नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की है। जांच में कंपनी की कम्पाउंडेड हींग गुणवत्ता के तय मानकों पर खरी नहीं उतरी, जिसके बाद इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा Everest के एग करी मसाला, चिकन मसाला और गरम मसाला में भी खाद्य सुरक्षा और लेबलिंग से जुड़ी कमियां सामने आई हैं। जबकि इन तीनों मसालों को लेकर फिलहाल हींग जैसी बिक्री रोक की बात नहीं है।

Everest की हींग में आखिर क्या गड़बड़ी मिली?

FSSAI की कार्रवाई एक उपभोक्ता शिकायत के बाद की गई जांच से जुड़ी है। नियामक ने प्रमुख हींग ब्रांड्स के उत्पादों के सैंपल लेकर उनकी लैब जांच कराई। इसी जांच में एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट की कम्पाउंडेड हींग को लेकर गंभीर खामियां सामने आईं। FSSAI के अनुसार कम्पाउंडेड हींग में कम से कम 5 फीसदी अल्कोहल-सॉल्यूबल एक्सट्रैक्ट होना चाहिए, लेकिन जांच किए गए कुछ सैंपल में इसकी मात्रा 0 से 3 फीसदी के बीच मिली। यानी इस उत्पाद में तय मानक के मुताबिक वास्तविक हींग का हिस्सा नहीं पाया गया। इसी आधार पर इसे मिसब्रांडेड और सब-स्टैंडर्ड माना गया।

लालजी जी गाधू की हींग पर भी कार्रवाई

इस जांच में सिर्फ एवरेस्ट ही नहीं, बल्कि Laljee Godhoo & Company की हींग भी जांच के दायरे में आई। कंपनी के कुछ कच्ची हींग के सैंपल में स्टार्च की मात्रा निर्धारित सीमा से काफी ज्यादा पाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सैंपल में स्टार्च की मात्रा 15 से 32 फीसदी तक थी, जबकि तय अधिकतम सीमा 1 फीसदी बताई गई है। इस मामले में भी खाद्य नियामक की ओर से कंपनी को चेतावनी और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

क्या Everest के Chicken और Garam Masala भी बैन हुए हैं?

Everest को लेकर सोशल मीडिया और कई रिपोर्टों में ‘मसालों पर बैन’ की चर्चा हो रही है, लेकिन FSSAI की कार्रवाई का मतलब यह नहीं है कि Everest के सभी मसालों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। एग करी मसाला, चिकन मसाला और गरम मसाला को लेकर नियमों के अनुपालन में कमियां सामने आई हैं। इन उत्पादों की लेबलिंग और सामग्री से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ी पाए जाने के बाद कंपनी से जवाब मांगा गया है। फिलहाल इन तीनों उत्पादों पर कम्पाउंडेड हींग जैसी बिक्री रोक लगाए जाने की जानकारी नहीं है।

FSSAI ने कंपनियों से मांगा जवाब

खाद्य सुरक्षा नियामक ने संबंधित कंपनियों को सामने आई कमियों पर जवाब देने को कहा है। कंपनियों को यह बताना होगा कि नियमों का उल्लंघन कैसे हुआ और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। नियामक की कार्रवाई का मकसद बाजार में बिकने वाले खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जिन उत्पादों में मानकों का पालन नहीं पाया गया है, उनके संबंध में नियामक आगे भी आवश्यक कार्रवाई कर सकता है।

पैकेटबंद खाने पर दिख सकता है लाल चेतावनी निशान

Everest से जुड़ी यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की लेबलिंग को लेकर भी बड़ा बदलाव प्रस्तावित है। रिपोर्ट के मुताबिक FSSAI ने पैकेट के सामने चेतावनी लेबल लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत ऐसे खाद्य पदार्थों के पैकेट पर लाल रंग का षट्भुजाकार निशान लगाया जा सकता है। जिनमें चीनी, नमक या सैचुरेटेड फैट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा होगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि ग्राहक को किसी उत्पाद की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए पैकेट के पीछे लिखी लंबी पोषण तालिका पढ़ने की जरूरत न पड़े। पैकेट के सामने दिखाई देने वाला चेतावनी निशान ग्राहक को तुरंत संकेत देगा कि संबंधित उत्पाद में चीनी, नमक या फैट की मात्रा अधिक है। इससे खरीदारी के समय उपभोक्ता ज्यादा आसानी से फैसला ले सकेगा।

नए लेबल को लेकर खाद्य कंपनियों की भी चिंता

प्रस्तावित चेतावनी लेबल को लेकर खाद्य उद्योग की ओर से भी सवाल उठाए गए हैं। कोका-कोला, नेस्ले और पेप्सिको जैसी बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्योग समूहों ने प्रस्ताव के कुछ हिस्सों पर चिंता जताई है। दूसरी ओर, खाद्य सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों का जोर इस बात पर है कि उपभोक्ताओं को खाद्य उत्पादों के बारे में स्पष्ट और आसानी से समझ आने वाली जानकारी मिलनी चाहिए।

Everest मामले को भी इसी व्यापक खाद्य सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत देखा जा रहा है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story