TRENDING TAGS :
Gold Price Today: July के पहले दिन गोल्ड ने दिखाई चमक, चांदी हुई सस्ती! खरीदने से पहले जान लें नए रेट
Gold Price Today: सर्राफा बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि देखने को मिली है।
Gold Price Today
Gold Price Today: जुलाई की शुरुआत होते ही सर्राफा बाजार में एक बार फिर तेज हलचल देखने को मिली है। सोने की कीमतों में आज 1 जुलाई दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम लगातार दूसरे दिन गिर गए हैं। वैश्विक स्तर पर बदलते आर्थिक संकेतों और अंतरराष्ट्रीय हालात का प्रभाव घरेलू बाजार पर भी स्पष्ट रूप से नज़र आ रहा है। ऐसे में यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सामने आये लेटेस्ट कीमतों की जानकारी आपके लिए बेहद आवश्यक है।
लगातार दूसरे दिन सोने का भाव में वृद्धि
सर्राफा बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि देखने को मिली है। बीते दो दिनों में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर कुल 120 रुपये और 22 कैरेट सोना 110 रुपये महंगा हुआ है। हालांकि, आज के कारोबार में दोनों श्रेणियों के सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला।
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिलने से वैश्विक बाजार में निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की तरफ बना हुआ है, जिसका प्रभाव सोने की कीमतों पर नज़र आ रहा है।
चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट
दूसरी तरफ, चांदी की कीमतों में नरमी का दौर जारी है। लगातार तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद अब दूसरे दिन भी चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दो दिनों में एक किलोग्राम चांदी 5,100 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।
जानकारों के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्रों से मांग कमजोर रहने के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर और अन्य उद्योगों में खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ने से चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला-
- दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
- मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में इसकी कीमत 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- चेन्नई में 24 कैरेट सोना सबसे महंगा 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
- पटना और अहमदाबाद में इसकी कीमत 1,42,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी इसी अनुपात में अंतर देखा गया है, जिसका सबसे बादक कारण राज्यों में लागू स्थानीय टैक्स और अन्य शुल्क हैं।
चांदी के ताजा भाव
चांदी की कीमतों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलोग्राम चांदी तकरीबन 2,34,900 रुपये में बिक रही है। वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो देश के प्रमुख महानगरों में सबसे ज्यादा है।
खरीदारी से पहले क्या रखें ध्यान?
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण आगामी दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और परिवर्तन देखने को मिल सकता है। अगर आप निवेश के उद्देश्य से सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो रोजाना के भाव पर नजर रखना बेहद अहम है।
इसके अलावा, आभूषण खरीदते वक़्त BIS हॉलमार्क, मेकिंग चार्ज और GST की जानकारी अवश्य ज़रूर लें। वहीं निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार की स्थिति को समझकर ही खरीदारी का फैसला करें।
सर्राफा बाजार में फिलहाल सोने की चमक बरकरार है, जबकि चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में आगामी दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां और औद्योगिक मांग ही दोनों की कीमतों की दिशा तय करेंगी।


