Gold Rate Today 26 November 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानें 24 और 22 कैरेट के ताजा भाव

Gold Rate Today 26 November 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट। जानें लखनऊ, पटना, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 24K और 22K गोल्ड के ताजा भाव।

Alakha Singh
Published on: 26 Nov 2026 9:32 AM IST (Updated on: 26 Nov 2026 9:44 AM IST)
Gold Rate Today 26 November 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानें 24 और 22 कैरेट के ताजा भाव
X

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन की कीमतों में कमजोरी और अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों के बाद ब्याज दरों को लेकर बढ़ी चिंताओं का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। गुरुवार, 26 नवंबर को सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें। बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दामों में लगातार नरमी देखने को मिल रही है। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद के साथ लखनऊ और पटना में भी सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। हालांकि यहां दीए जा रहे रेट सिर्फ गोल्ड रेट हैं, आपके ज्वैलर्स मैकिंग चार्ज अलग से तय करते हैं।

सोने की कीमतों में गिरावट की वजह क्या है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 0.2 फीसदी गिरकर 3,578.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों ने सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ाया है। अमेरिका का पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) प्राइस इंडेक्स अक्टूबर में महीने-दर-महीने 0.3 फीसदी बढ़ा, जबकि सितंबर में इसमें 0.5 फीसदी की वृद्धि हुई थी। महंगाई के इन आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका मजबूत हुई है।

घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली। बुधवार को MCX पर सोने का वायदा भाव करीब 1 फीसदी गिरकर 1,21,137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 2 फीसदी से ज्यादा टूटकर 1,42,517 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

26 नवंबर को 24 और 22 कैरेट सोने का भाव

बुलियन बाजार के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,980 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

शहरों के हिसाब से सोने के भाव में अंतर है। प्रमुख शहरों में कीमतें इस प्रकार हैं:

City-Wise Gold Rate Today: शहरों में सोने का भाव

26 नवंबर 2026 | प्रति 10 ग्राम | रुपये में

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट

मुंबई ₹1,21,690 ₹1,15,770

दिल्ली ₹1,21,480 ₹1,15,570

चेन्नई ₹1,22,040 ₹1,16,100

कोलकाता ₹1,21,530 ₹1,15,610

बेंगलुरु ₹1,21,780 ₹1,15,860

हैदराबाद ₹1,21,880 ₹1,15,950

लखनऊ ₹1,23,420 ₹1,13,140

पटना ₹1,23,320 ₹1,13,040

नोट: लखनऊ और पटना के भाव Goodreturns के 26 नवंबर के शहरवार आंकड़ों पर आधारित हैं। अलग-अलग बाजार स्रोतों में स्थानीय भावों का अंतर हो सकता है।

Silver Rate Today: चांदी का ताजा भाव

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के 999 फाइन के शहरवार भाव इस प्रकार हैं:

शहर चांदी का भाव (प्रति किलो)

मुंबई ₹1,43,510

दिल्ली ₹1,43,260

चेन्नई ₹1,43,930

कोलकाता ₹1,43,320

बेंगलुरु ₹1,43,620

हैदराबाद ₹1,43,740

चांदी का राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध खुदरा भाव करीब 1,43,770 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है।

सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

- 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से निवेश के लिए होता है।

- 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर आभूषण बनाने में किया जाता है।

- बाजार में बताए गए सोने के भाव में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते।

- आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क और BIS की शुद्धता संबंधी जानकारी जरूर जांचें।

- अंतिम कीमत जानने के लिए स्थानीय ज्वेलर से रेट की पुष्टि करें।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story