TRENDING TAGS :
Gold Silver Price: 1 अक्टूबर को कितना सस्ता हुआ सोना? खरीदने से पहले देखें रेट
Gold Silver Price में 1 अक्टूबर को मामूली गिरावट दर्ज हुई। जानें दिल्ली, लखनऊ, पटना, रांची समेत प्रमुख शहरों में 24K, 22K, 18K सोने और चांदी के रेट।
Gold Silver Price: Check October 1 Gold and Silver Rates Before Buying
Gold-Silver Price Today: त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और इसके साथ ही सोना-चांदी खरीदने वालों की हलचल भी बढ़ गई है। अगर आप भी शादी-ब्याह या त्योहार के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो 1 अक्टूबर के सोने के भाव आपके लिए राहत देने वाले हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट सोना करीब ₹14,879 प्रति ग्राम पर है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,639 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,159 प्रति ग्राम के आसपास है। चांदी की बात करें तो 1 किलो चांदी का नवीनतम उपलब्ध बेंचमार्क रेट करीब ₹2.25 लाख के स्तर पर है। हालांकि चांदी का खुदरा भाव शहर, ज्वेलर और बाजार के हिसाब से अलग हो सकता है।
आज कितना सस्ता हुआ सोना?
1 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने के भाव में पिछले रेट के मुकाबले ₹1 प्रति ग्राम की मामूली गिरावट बताई गई है। यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,48,790 बैठती है। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,639 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,159 प्रति ग्राम है। वहीं सितंबर की शुरुआत में 24 कैरेट सोना करीब ₹15,409 प्रति ग्राम के स्तर पर था। इस लिहाज से महीने के दौरान सोने की कीमत में अच्छी नरमी देखने को मिली है। लेकिन सोने के दाम में रोजाना होने वाला बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, अमेरिकी ब्याज दरों और निवेशकों की खरीदारी जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है।
पटना से दिल्ली तक सोने का रेट
1 अक्टूबर को प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के भाव में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। पटना में यह ₹14,884 प्रति ग्राम, जबकि रांची में ₹14,879 प्रति ग्राम है। लखनऊ और दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,894 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में यह करीब ₹14,879 प्रति ग्राम है।
1 अक्टूबर का गोल्ड-सिल्वर रेट
शहर| 24 कैरेट सोना (₹/ग्राम)| 22 कैरेट सोना (₹/ग्राम)| 18 कैरेट सोना (₹/ग्राम)| चांदी (₹/किलो)*
पटना| ₹14,884| ₹13,644| ₹11,163| ₹2,25,739
रांची| ₹14,879| ₹13,639| ₹11,159| ₹2,25,739
लखनऊ| ₹14,894| ₹13,653| ₹11,170| ₹2,25,739
दिल्ली| ₹14,894| ₹13,653| ₹11,170| ₹2,25,739
मुंबई| ₹14,879| ₹13,639| ₹11,159| ₹2,25,739
कोलकाता| ₹14,879| ₹13,639| ₹11,159| ₹2,25,739
चेन्नई| ₹14,879| ₹13,639| ₹11,159| ₹2,25,739
बेंगलुरु| ₹14,879| ₹13,639| ₹11,159| ₹2,25,739
हाल के दिनों में धातुओं की कीमतें काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड जैसे कारकों का असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। 30 सितंबर की बाजार रिपोर्टों में भी सोने और चांदी में अंतरराष्ट्रीय संकेतकों के कारण दबाव का उल्लेख किया गया था।
खरीदारी से पहले यह बात जरूर जान लें
ज्वेलरी खरीदते समय 3 फीसदी GST, मेकिंग चार्ज और अन्य लागू शुल्क जुड़ने के बाद आपका वास्तविक बिल इससे ज्यादा हो सकता वहां है। इसके अलावा अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के बीच भी रेट में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।
इसलिए अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो दुकान पर अंतिम कीमत पूछने के साथ हॉलमार्क, शुद्धता, मेकिंग चार्ज और GST से 0की जानकारी जरूर लें। खासकर त्योहारों के सीजन में खरीदारी बढ़ने से अलग-अलग दुकानों के ऑफर और मेकिंग चार्ज में अंतर हो सकता है।


