रातोंरात गोल्ड-सिल्वर Price में 'महाविनाश'! सिर्फ 60 मिनट में रेट हुए धड़ाम, निवेशकों में मचा हड़कंप

Gold-Silver Price Crash: सोना और चांदी के दाम में भारी गिरावट, सोना 6,500 रुपये और चांदी 26,000 रुपये टूट गई। निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म में खरीदारी का मौका।

Gausiya Bano
Published on: 13 Feb 2026 9:27 AM IST
रातोंरात गोल्ड-सिल्वर Price में महाविनाश! सिर्फ 60 मिनट में रेट हुए धड़ाम, निवेशकों में मचा हड़कंप
X

Gold-Silver Price Crash: कमोडिटी मार्केट में गुरुवार रात को निवेशकों की धड़कनें तेज हो गईं। सोना और चांदी दोनों में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगभग 6,500 रुपये टूट गया, जबकि चांदी के भाव 26,000 रुपये तक नीचे आ गए। यही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोना और चांदी में जोरदार बिकवाली हुई, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को भारतीय बाजार में भी कीमतें दबाव में रहेंगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी बिकवाली

12 फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोना लगभग 2.3–2.8% गिरकर $4,980–$4,940 प्रति औंस के करीब आ गया। वहीं चांदी में यह गिरावट और तेज थी और यह लगभग 8.8% टूटकर $75–$76 प्रति औंस पर पहुंच गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी रोज़गार डेटा मजबूत आने और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर होने के कारण निवेशकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी बिकवाली की। इसका असर अब भारतीय कमोडिटी बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

एमसीएक्स पर भी गिरावट का दबाव

गुरुवार को एमसीएक्स पर अप्रैल वायदा के लिए सोना 6,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो 4.07% की गिरावट दर्शाता है। वहीं मार्च वायदा के लिए चांदी 25,882 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई, यानी लगभग 9.84% का नुकसान हुआ। यह गिरावट निवेशकों के लिए चेतावनी का संकेत है, लेकिन लॉन्ग टर्म के नजरिए से इसे अवसर के तौर पर देखा जा सकता है।

रिकॉर्ड हाई से कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी

29 जनवरी को सोने और चांदी ने अपने रिकॉर्ड हाई दर्ज किए थे। उस समय चांदी की कीमत 4.20 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो अब 2.37 लाख रुपये पर आ गई है। इसका मतलब है चांदी लगभग 1.83 लाख रुपये सस्ती हुई। सोने की बात करें तो यह 1.93 लाख रुपये के रिकॉर्ड हाई से अब 41 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय की गिरावट लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए खरीदारी का सही मौका हो सकती है। हालांकि निवेशक सतर्क रहें और कीमतों की दिशा पर लगातार नजर रखें, क्योंकि सोना-चांदी की मार्केट में उतार-चढ़ाव तेजी से बदल सकते हैं।

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Mail ID - gausiyaseikh1999@gmail.com

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story