Gold Silver Price Today: सोना हुआ नरम, चांदी में उछाल! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Price Today 11 May 2026: सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? जानिए आपके शहर में आज क्या है नया भाव

Jyotsana Singh
Published on: 11 May 2026 8:33 AM IST
gold silver price today 29 april 2026 india city wise rates bullion market update aaj ka taza bhav Hindi
X

Gold Silver Price Today 11 May 2026 City Wise Rate India 

Gold Silver Price Today 11 May 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार में लगातार हलचल के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार और रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का सर्राफा बाजार बंद रहने से शुक्रवार के भाव ही लागू रहे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार और एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली। खासतौर पर चांदी में मजबूत उछाल दर्ज किया गया। ऐसे में अगर आप आज यानी 11 मई 2026 को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक कर लें। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को चांदी 200 रुपए टूटकर 2,61,300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं 24 कैरेट सोना 100 रुपए कमजोर होकर 1,55,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। दूसरी तरफ एमसीएक्स पर चांदी 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 2,61,999 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि सोना मामूली बढ़त के साथ 1,52,589 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

आईबीजेए के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,080 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपए और चांदी 2,75,000 रुपए प्रति किलो के स्तर पर रही।

11 मई 2026: प्रमुख शहरों में सोना-चांदी का ताजा रेट

शहर

24K सोना (10 ग्राम)

22K सोना (10 ग्राम)

18K सोना (10 ग्राम)

चांदी (1 किलो)

दिल्ली

₹1,52,500

₹1,39,800

₹1,14,410

₹2,75,000

मुंबई

₹1,52,350

₹1,39,650

₹1,14,260

₹2,75,000

कोलकाता

₹1,52,350

₹1,39,650

₹1,14,260

₹2,75,000

चेन्नई

₹1,54,370

₹1,41,500

₹1,18,100

₹2,74,900

लखनऊ

₹1,52,500

₹1,39,800

₹1,14,410

₹2,75,000

कानपुर

₹1,52,500

₹1,39,800

₹1,14,410

₹2,75,000

पटना

₹1,52,400

₹1,39,700

₹1,14,310

₹2,75,000

जयपुर

₹1,52,500

₹1,39,800

₹1,14,410

₹2,75,000

इंदौर

₹1,52,400

₹1,39,700

₹1,14,310

₹2,75,000

भोपाल

₹1,52,400

₹1,39,700

₹1,14,310

₹2,75,000


अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या रहा रुख?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 4,721 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और इसकी कीमत 3 फीसदी से अधिक उछलकर 81.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग की वजह से आने वाले दिनों में सोने-चांदी में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

क्यों बदलते रहते हैं सोने-चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल के दाम, ब्याज दरों और वैश्विक राजनीतिक परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं। इसके अलावा भारत में आयात शुल्क, जीएसटी और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज भी खुदरा कीमतों पर असर डालते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Editor

Next Story