Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, सुबह-सुबह बदल गए दाम

Gold Silver Price Today 15 May 2026: सुबह-सुबह बदले सोना-चांदी के दाम, जानिए नया रेट

Jyotsana Singh
Published on: 15 May 2026 8:49 AM IST (Updated on: 15 May 2026 11:47 AM IST)
Gold silver price today 15 May 2026 city wise latest rates India
X

Gold Silver Price Today 15 May 2026 City Wise Rate India 

Gold Silver Price Today 15 May 2026: पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका तनाव, रुपये में कमजोरी और महंगे गहनों की वजह से घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार 15 मई 2026 की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों में हल्की तेजी देखने को मिली। वहीं सर्राफा बाजार में ऊंचे दामों के कारण ग्राहकों की खरीदारी कमजोर बनी हुई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत, डॉलर की मजबूती और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर का असर भारतीय बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

MCX पर शुक्रवार सुबह 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 25 रुपये बढ़कर 1,62,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,61,978 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का वायदा भाव 148 रुपये की तेजी के साथ 2,91,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में कमजोरी रही और हाजिर चांदी 87.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह 24 कैरेट सोना 1,61,159 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,87,193 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

IBJA के अनुसार सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

कैरेट

रेट

24 कैरेट (999)

₹1,61,159

23 कैरेट (995)

₹1,60,514

22 कैरेट (916)

₹1,47,622

18 कैरेट (750)

₹1,20,869

14 कैरेट (585)

₹94,278


देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड-सिल्वर रेट

शहर

24K गोल्ड (10 ग्राम)

22K गोल्ड (10 ग्राम)

18K गोल्ड (10 ग्राम)

सिल्वर रेट (1 किलो)

दिल्ली

₹1,62,260

₹1,48,950

₹1,21,900

₹3,00,000

मुंबई

₹1,62,330

₹1,48,800

₹1,21,750

₹3,00,000

लखनऊ

₹1,62,260

₹1,48,950

₹1,21,900

₹3,00,000

पटना

₹1,62,380

₹1,48,850

₹1,25,800

₹3,00,000

चेन्नई

₹1,64,180

₹1,50,500

₹1,25,700

₹3,15,000

कोलकाता

₹1,62,330

₹1,48,800

₹1,21,750

₹3,00,000

जयपुर

₹1,62,260

₹1,48,950

₹1,21,900

₹3,00,000

अहमदाबाद

₹1,62,380

₹1,48,850

₹1,25,800

₹3,00,000


क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 95.73 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे आयात महंगा हो गया है। इसी वजह से घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों और कमजोर रुपये की वजह से सोने में तेजी बनी हुई है। हालांकि ऊंचे दामों के कारण ज्वेलरी की मांग कमजोर पड़ रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयात शुल्क बढ़ने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है, जिससे बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

खरीदारी से पहले जान लें ये बात

ज्वेलरी खरीदते समय सिर्फ सोने-चांदी का रेट ही नहीं, बल्कि मेकिंग चार्ज, जीएसटी और हॉलमार्किंग भी जरूर जांचें। अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय मांग के आधार पर कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक हालात और रुपये की चाल के आधार पर सोना-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Editor

Next Story