Gold-Silver Price Today 16 September: सोना-चांदी खरीदने का मौका या अभी और गिरेगा भाव? 16 सितंबर के नए रेट ने बढ़ाई हलचल

Gold-Silver Price Today 16 September 2026: 24K और 22K सोने के भाव में फिर गिरावट आई है। चांदी भी सस्ती हुई। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत 10 शहरों के रेट देखें।

Jyotsana Singh
Published on: 16 Sept 2026 8:00 AM IST
Gold-Silver Price Today 16 September: Gold and Silver Prices Fall, Check New Rates
X

Gold-Silver Price Today 16 September: Gold and Silver Prices Fall, Check New Rates

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा राहत वाला है। 16 सितंबर 2026 को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 500 रुपये और 22 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 460 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, तीन दिन तक स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमत में भी मामूली गिरावट आई है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर समेत 10 प्रमुख शहरों के नए भाव जानना जरूरी है।

लगातार सस्ता हुआ सोना

वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। पश्चिमी एशिया में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका-जापान में ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता ने सोने पर दबाव बढ़ाया है।

आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में 10 ग्राम पर 500 रुपये की गिरावट आई है। इसी तरह 22 इस कैरेट सोना भी 460 रुपये सस्ता हुआ है। 18 कैरेट सोने के भाव भी प्रमुख शहरों में नीचे आए हैं।

16 सितंबर को 10 शहरों में सोना-चांदी कितने रुपये?

नीचे 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम तथा चांदी का भाव 1 किलो के हिसाब से दिया गया है।

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) चांदी (1 किलो)

दिल्ली ₹1,54,230 ₹1,41,390 ₹1,15,710 ₹2,44,900

मुंबई ₹1,54,080 ₹1,41,240 ₹1,15,560 ₹2,44,900

कोलकाता ₹1,54,080 ₹1,41,240 ₹1,15,560 ₹2,44,900

चेन्नई ₹1,54,080 ₹1,41,240 ₹1,18,940 ₹2,49,900

बेंगलुरु ₹1,54,080 ₹1,41,240 ₹1,15,560 ₹2,44,900

हैदराबाद ₹1,54,080 ₹1,41,240 ₹1,15,560 ₹2,44,900

लखनऊ ₹1,54,230 ₹1,41,390 ₹1,15,710 ₹2,44,900

पटना ₹1,54,130 ₹1,41,290 ₹1,15,610 ₹2,44,900

जयपुर ₹1,54,230 ₹1,41,390 ₹1,15,710 ₹2,44,900

अहमदाबाद ₹1,54,130 ₹1,41,290 ₹1,15,610 ₹2,44,900

तीन दिन बाद चांदी के भाव में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी खरीदने वालों के लिए भी आज मामूली राहत है। लगातार तीन दिनों तक कीमत स्थिर रहने के बाद 16 सितंबर को चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। दिल्ली में चांदी का नया भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलो हो गया है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है।

वहीं, चेन्नई में चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलो के भाव पर है। इस तरह दिए गए प्रमुख शहरों में चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है।

इससे पहले 11 सितंबर को चांदी के भाव में एक ही दिन में 10,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद तीन दिन तक भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की नजर

KCM Trade के चीफ मार्केट एनालिस्ट टिम वाटरर के मुताबिक फिलहाल सोने के लिए बाजार का माहौल दबाव वाला बना हुआ है। ऊर्जा कीमतों में तेजी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व तथा बैंक ऑफ जापान की बैठकों से पहले ब्याज दरों को लेकर बनी आशंकाएं सोने पर दबाव डाल रही हैं।

हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। ऐसे में कीमतों में गिरावट आने पर निचले स्तरों पर खरीदारी निकल सकती है। यही वजह है कि विशेषज्ञों के मुताबिक सोने में गिरावट बहुत ज्यादा बढ़ने के बजाय सीमित भी रह सकती है।

नोट: आभूषण खरीदते समय इन दरों के अलावा मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य शुल्क जुड़ सकते हैं, इसलिए दुकान पर चुकाई जाने वाली अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story