Gold Silver Price Today 19 August 2026: सोना महंगा, चांदी 2500 रुपये सस्ती, जानें आज का भाव

Gold Silver Price Today 19 August: सोने की कीमत 880 रुपये बढ़ी, जबकि चांदी 2,522 रुपये सस्ती हुई। जानें दिल्ली, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोने के ताजा भाव।

Jyotsana Singh
Published on: 19 Aug 2026 8:00 AM IST
Gold Silver Price Today 19 August 2026: Latest Gold & Silver Rates
X

Gold Silver Price Today 19 August 2026: Latest Gold & Silver Rates

Gold Silver Price Today 19 August 2026: रक्षाबंधन से पहले सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से मिली-जुली खबर है। बुधवार, 19 अगस्त को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना 880 रुपये चढ़कर 1,55,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 2,522 रुपये टूटकर 2,35,526 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला।

19 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में क्या बदलाव हुआ?

बुलियन मार्केट में 19 अगस्त को सोने की कीमत 880 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करती नजर आई। दूसरी ओर चांदी 2,522 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,526 रुपये प्रति किलो पर आ गई। यानी आज सोने में मजबूती रही, लेकिन चांदी में तेज बिकवाली देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना करीब 0.56 फीसदी गिरकर 4,448 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 1.47 फीसदी फिसलकर 65.255 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बढ़ती तेल कीमतों के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली और ब्याज दरों को लेकर बनी चिंता का असर बुलियन मार्केट पर पड़ा है।

आपके शहर में 24K, 22K और 18K सोने का भाव

नीचे दिए गए शहरवार रेट उपलब्ध बाजार आंकड़ों के आधार पर 10 ग्राम सोने के हैं। स्थानीय ज्वेलर्स के यहां मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य शुल्क अलग से लागू हो सकते हैं।

शहर| 24 कैरेट| 22 कैरेट| 18 कैरेट| चांदी ₹/किलो

चेन्नई| ₹1,55,660| ₹1,42,700| ₹1,20,500| ₹2,50,000

मुंबई| ₹1,55,660| ₹1,42,700| ₹1,16,760| ₹2,50,000

दिल्ली| ₹1,55,810| ₹1,42,850| ₹1,16,910| ₹2,50,000

कोलकाता| ₹1,55,660| ₹1,42,700| ₹1,16,760| ₹2,50,000

बेंगलुरु| ₹1,55,660| ₹1,42,700| ₹1,16,760| ₹2,50,000

हैदराबाद| ₹1,55,660| ₹1,42,700| ₹1,16,760| ₹2,50,000

केरल| ₹1,55,660| ₹1,42,700| ₹1,16,760| ₹2,50,000

पुणे| ₹1,55,660| ₹1,42,700| ₹1,16,760| ₹2,50,000

वडोदरा| ₹1,55,710| ₹1,42,750| ₹1,16,810| ₹2,50,000

अहमदाबाद| ₹1,55,710| ₹1,42,750| ₹1,16,810| ₹2,50,000

जयपुर| ₹1,55,810| ₹1,42,850| ₹1,16,910| ₹2,50,000

लखनऊ| ₹1,55,810| ₹1,42,850| ₹1,16,910| ₹2,50,000

कोयंबटूर| ₹1,55,660| ₹1,42,700| ₹1,20,500| ₹2,50,000

मदुरै| ₹1,55,660| ₹1,42,700| ₹1,20,500| ₹2,50,000

विजयवाड़ा| ₹1,55,660| ₹1,42,700| ₹1,16,760| ₹2,50,000

पटना| ₹1,55,710| ₹1,42,750| ₹1,16,810| ₹2,50,000

नागपुर| ₹1,55,660| ₹1,42,700| ₹1,16,760| ₹2,50,000

चंडीगढ़| ₹1,55,810| ₹1,42,850| ₹1,16,910| ₹2,50,000

सूरत| ₹1,55,710| ₹1,42,750| ₹1,16,810| ₹2,50,000

भुवनेश्वर| ₹1,55,660| ₹1,42,700| —| ₹2,50,000

चांदी का भाव कितना है?

चांदी की कीमत में आज बड़ी गिरावट आई है। बाजार भाव के मुताबिक एक किलो चांदी 2,35,526 रुपये पर आ गई है। मुंबई समेत कुछ खुदरा बाजारों में 1 किलो चांदी का भाव करीब 2.50 लाख रुपये बताया गया है। 10 ग्राम चांदी का खुदरा भाव मेकिंग चार्ज सहित करीब 2,884 रुपये तक बताया गया है। इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से अंतिम कीमत जरूर जांच लें।

आगे कहां तक जा सकता है सोने-चांदी का भाव?

बाजार में मौजूदा उतार-चढ़ाव के बावजूद एक्सपर्ट्स सोने और चांदी को लेकर सकारात्मक नजरिया बनाए हुए हैं। JM Financial Services के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (EBG–Commodity & Currency Research) प्रणव मेर के मुताबिक, दोनों कीमती धातुओं का आउटलुक मजबूत बना हुआ है। उनके अनुसार सोना आगे 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 2.54 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

LKP Securities के जतीन त्रिवेदी के मुताबिक, इस सप्ताह सोने में करीब 1 फीसदी की तेजी रही है। ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण तेजी कुछ कम हुई है। हालांकि, महंगाई, ब्याज दरों की दिशा और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता आगे भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story