×

Gold Silver Price Today: धनतेरस-दिवाली से पहले सोना चांदी सस्ता, खरीदारी करने का अच्छा मौका, फटाफट चेक करें यहां रेट

Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन में सोना 0.23 फीसदी तो चांदी 0.69 फीसदी सस्ती हुई है। जानिए 10 ग्राम सोने का भाव।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 20 Oct 2022 5:25 AM GMT (Updated on: 20 Oct 2022 5:28 AM GMT)
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया)

Gold Silver Price Today: धनतेरस दिवाली त्योहार नजदीक है। इस त्योहार को देखते हुए अगर कीमती आभूषण सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अच्छा है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के ताजा भाव जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को दोनों कीमती आभूषण के दामों में गिरावट आई है। सुबह के वक्त सोना का भाव 0.23 फीसदी प्रति 10 ग्राम टूटा है। वहीं, चांदी के भाव में 0.69 फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद सोने का भाव करीब 50 हजार पर आ गया है। वहीं, चांदी 56 हजार के नीचे आ गई है। ऐसे अगर आप सोना और चांदी को खरीदने या निवेश करने का मन बना रहे हैं तो इसके भाव की जानकारी जरूर ले लें,ताकि खरीदारी करते वक्त सही भाव का अंदाजा हो। न्यूजट्रैक पर 20 अक्टूबर, 2022 के सुबह के कारोबार के सोना और चांदी के भाव दिए हुए हैं। आप यहां से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

MXC पर सोना चांदी के भाव

मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MXC) पर आज सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के वायदा बाजार भाव में 103 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 50,096 रुपये पर आ गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के बाजार भाव में 389 रुपये गिरावट आई और यह अब 55,625 रुपये प्रतिकिलो ग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी भाव जारी नहीं किए जाते हैं। अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए लेटेस्ट सोना और चांदी के भाव की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story