Gold Silver Price Today 29 Dec 2025: सोना ऊंचा, चांदी रिकॉर्ड पर, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today 29 Dec 2025: 29 दिसंबर को सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी ने रचा इतिहास, जानें आज के ताजा भाव

Jyotsana Singh
Published on: 29 Dec 2025 10:38 AM IST
Gold Silver Price Today 29 Dec 2025: सोना ऊंचा, चांदी रिकॉर्ड पर, जानें आज के ताजा भाव
X

Gold Silver Price Today 29 Dec 2025 

Gold Silver Price Today 29 Dec 2025: साल 2025 के आखिरी दिनों में सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। खासतौर पर चांदी ने वो कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद कम ही लोग कर रहे थे। सोना जहां 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है, वहीं चांदी ने 2.42 लाख रुपए प्रति किलो का नया रिकॉर्ड छू लिया है। शादी-विवाह के सीजन और मजबूत औद्योगिक मांग के बीच निवेशकों की आक्रामक खरीदारी ने कीमतों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। वायदा बाजार से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक चांदी की चमक साफ दिखाई दे रही है।

चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, क्यों आई इतनी तेजी?

पिछले एक हफ्ते में चांदी की कीमतों में 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2.42 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई, जबकि हाजिर बाजार में अलग-अलग शहरों में कीमतें 2.50 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास चल रही हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांदी में आई इस तेज उछाल के पीछे कई बड़े कारण हैं।

जिसमें मुख्य रूप से मजबूत औद्योगिक मांग (सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, हाई-टेक डिवाइस), वैश्विक सप्लाई में कमी की चिंता,

अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, ETF और फिजिकल सिल्वर में निवेश बढ़ना आदि यही कई वजहें हैं कि चांदी अब सिर्फ कीमती धातु नहीं, बल्कि एक मजबूत इंडस्ट्रियल मेटल के रूप में भी उभर रही है।

Gold-Silver Rates Today - सोना भी ऊंचाई पर

चांदी के साथ-साथ सोने के दाम भी आसमान छू रहे हैं।

24 कैरेट सोना: ₹1,41,220 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹1,29,450 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹1,05,920 प्रति 10 ग्राम

29 दिसंबर 2025 - प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

(कीमतें प्रति 10 ग्राम, अनुमानित रिटेल रेट)

24 कैरेट सोना (24K Gold Rate Today)

शहर

24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

दिल्ली

₹1,41,220

चेन्नई

₹1,41,500

बेंगलुरु

₹1,41,120

हैदराबाद

₹1,41,280

कोलकाता

₹1,41,150

जयपुर

₹1,41,250

लखनऊ

₹1,41,300

पटना

₹1,41,350

नोएडा

₹1,41,180

मुंबई

₹1,41,100

22 कैरेट सोना (22K Gold Rate Today)

शहर

22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

दिल्ली

₹1,29,450

कोलकाता

₹1,29,380

बेंगलुरु

₹1,29,360

हैदराबाद

₹1,29,520

चेन्नई

₹1,29,800

जयपुर

₹1,29,500

लखनऊ

₹1,29,550

पटना

₹1,29,600

मुंबई

₹1,29,350

नोएडा

₹1,29,400

18 कैरेट सोना (18K Gold Rate Today)

शहर

18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

दिल्ली

₹1,05,920

नोएडा

₹1,05,880

बेंगलुरु

₹1,05,840

हैदराबाद

₹1,05,980

चेन्नई

₹1,06,200

कोलकाता

₹1,05,860

जयपुर

₹1,05,970

लखनऊ

₹1,06,000

पटना

₹1,06,050

मुंबई

₹1,05,850

Silver Rate Today -

29 दिसंबर 2025- प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा भाव

(कीमतें प्रति किलोग्राम, अनुमानित रिटेल रेट)

शहर

चांदी का भाव (₹/किलो)

दिल्ली

₹2,51,000

बेंगलुरु

₹2,49,700

हैदराबाद

₹2,50,800

चेन्नई

₹2,53,000

कोलकाता

₹2,49,500

जयपुर

₹2,50,000

लखनऊ

₹2,51,500

पटना

₹2,52,000

मुंबई

₹2,49,800

नोएडा

₹2,50,500

नोट: शहर, टैक्स और मेकिंग चार्ज के अनुसार कीमतों में हल्का अंतर संभव है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की चमक

वैश्विक स्तर पर भी चांदी ने इतिहास रच दिया है। कॉमेक्स पर चांदी पहली बार 79 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई, जो अब तक का ऑल-टाइम हाई माना जा रहा है। एक ही दिन में 11 फीसदी से ज्यादा की उछाल ने दुनिया भर के निवेशकों का ध्यान खींचा है।

2025 में चांदी ने दिया बंपर रिटर्न

अगर पूरे साल की बात करें तो चांदी ने निवेशकों को जबरदस्त फायदा दिया है।

31 दिसंबर 2024 -₹87,233 प्रति किलो

29 दिसंबर 2025 - करीब ₹2,40,000–₹2,50,000 प्रति किलो

यानि करीब 175 फीसदी तक का उछाल, जिसने सोने को भी रिटर्न के मामले में पीछे छोड़ दिया।

एक्सपर्ट की राय, आगे क्या रहेगा ट्रेंड?

मेहता इक्विटीज के जिंस विशेषज्ञ राहुल कलंत्री के मुताबिक, 'चांदी अब केवल सोने की तरह सुरक्षित निवेश नहीं रही। टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी में इसकी अहम भूमिका, सीमित उपलब्धता और बढ़ती औद्योगिक मांग आने वाले समय में कीमतों को और सहारा दे सकती है।'

हालांकि, इतनी तेज तेजी के बाद मुनाफा वसूली के कारण हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन लंबी अवधि में चांदी का ट्रेंड मजबूत बना रह सकता है।

निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या सलाह?

गहने खरीदने वालों को थोड़ी कीमत स्थिर होने का इंतजार करना चाहिए।

निवेशक SIP या चरणबद्ध खरीदारी अपनाए।

शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव से बचकर लॉन्ग टर्म नजरिया रखें। कुल मिलाकर, 29 दिसंबर 2025 को चांदी ने इतिहास रच दिया है। नया साल आने से पहले इसकी चमक ने बाजार में नई बहस छेड़ दी है कि, क्या चांदी अब सोने से भी आगे निकल जाएगी?

Admin 2

Admin 2

Next Story