TRENDING TAGS :
सोना-चांदी ने फिर मचाई हलचल, 5 फरवरी को देखिए ताजा रेट
Gold Silver Price Today 5 February 2026: सोना ₹1.60 लाख और चांदी ₹2.79 लाख प्रति किलो के पार। जानें आज के शहरवार ताजा रेट।
Gold and Silver Price Today 5 February 2026
Gold and Silver Price Today 5 Feburary 2026: सोने और चांदी की कीमतों में हाल ही में उछाल ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। कुछ दिनों पहले सोने और चांदी ने ऐतिहासिक ऊंचाई छुई थी, जिसके बाद मुनाफावसूली और डॉलर के मजबूत होने के कारण कीमतों में गिरावट भी देखी गई। लेकिन 5 फरवरी 2026 को एक बार फिर से सोना और चांदी ने तेजी पकड़ ली है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,60,680 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹2,79,900 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज के ताजातरीन रेट और सोना-चांदी के क्रैश के पीछे की वजह-
आज का गोल्ड और सिल्वर रेट (5 फरवरी 2026)
शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किलो) |
लखनऊ | ₹1,60,680 | ₹1,47,300 | ₹1,20,550 | ₹2,80,000 |
जयपुर | ₹1,60,680 | ₹1,47,300 | ₹1,20,550 | ₹2,80,000 |
दिल्ली | ₹1,60,680 | ₹1,47,300 | ₹1,20,550 | ₹2,80,000 |
पटना | ₹1,60,580 | ₹1,47,200 | ₹1,20,450 | ₹2,80,000 |
मुंबई | ₹1,60,530 | ₹1,47,150 | ₹1,20,400 | ₹2,80,000 |
अहमदाबाद | ₹1,60,580 | ₹1,47,200 | ₹1,20,450 | ₹2,80,000 |
पुणे | ₹1,60,530 | ₹1,47,150 | ₹1,20,400 | ₹2,80,000 |
कोलकाता | ₹1,60,530 | ₹1,47,150 | ₹1,20,400 | ₹2,80,000 |
मेरठ | ₹1,60,680 | ₹1,47,300 | ₹1,20,550 | ₹2,80,000 |
लुधियाना | ₹1,60,680 | ₹1,47,300 | ₹1,20,550 | ₹2,80,000 |
सोना-चांदी कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के कारण
मुनाफावसूली
सोने और चांदी की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी थीं। इस वजह से कई निवेशकों ने मुनाफे के लिए अपने सोने और चांदी के निवेश को बेचना शुरू किया। इसका असर तुरंत बाजार पर पड़ा और कीमतों में गिरावट देखी गई।
मजबूत डॉलर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर लगातार मजबूत होता रहा, जिससे रुपए की कीमत में गिरावट हुई। इससे सोने और चांदी की मांग कमजोर पड़ी और बाजार में कीमतों पर दबाव बढ़ा।
कम दिनों में भारी उछाल
पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बहुत अधिक थी। यह बुलबुला फूटने का संकेत था, जिसके कारण अचानक गिरावट और फिर तेजी देखी गई। आज का रुझान दर्शाता है कि सोना और चांदी निवेशकों के लिए फिर से आकर्षक हो रहे हैं। जिन लोगों ने पिछले दिनों सोना-चांदी में निवेश किया था, उनके लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं खरीदारों के लिए सही समय का इंतजार करना जरूरी है क्योंकि कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है।
डिस्क्लेमर
इसमें दी गई सोना और चांदी की कीमतें विभिन्न शहरों में आम जानकारी के लिए हैं। वास्तविक खरीद-फरोख्त के लिए स्थानीय ज्वेलर्स या मार्केट रेट्स चेक करना आवश्यक है। कीमतें समय और स्थान के अनुसार बदल सकती हैं।


