Gold-Silver Price Today: 6 दिन बाद सोने में ₹3,400 की तेजी, चांदी भी उछली

Gold-Silver Price Today: छह दिन की गिरावट के बाद सोना ₹3,400 चढ़कर ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचा। चांदी भी ₹5,000 महंगी हुई। जानें ताजा रेट।

Jyotsana Singh
Published on: 5 Sept 2026 7:00 AM IST
Gold-Silver Price Today: Gold Jumps ₹3,400 After Six-Day Fall, Silver Also Rises
X

Gold-Silver Price Today: Gold Jumps ₹3,400 After Six-Day Fall, Silver Also Rises


Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद अब जोरदार तेजी देखने को मिली है। सोने के भाव में एक ही दिन में 3,400 रुपये का उछाल आया, जबकि चांदी भी 5,000 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। इससे त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह के लिए सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों की नजर एक बार फिर बाजार की चाल पर टिक गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया।

छह दिन की गिरावट के बाद सोने में जोरदार तेजी

सोने की कीमतों में पिछले छह कारोबारी दिनों से गिरावट का दौर चल रहा था। शनिवार के दिन कारोबार में इस सिलसिले पर ब्रेक लगा और सोने ने जोरदार वापसी की। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था। शुक्रवार को इसमें 3,400 रुपये की बढ़ोतरी हुई और भाव 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

यानी सिर्फ एक कारोबारी सत्र में सोने की कीमत में बड़ा उछाल आया। हालांकि, ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सर्राफा बाजार के भाव और ज्वेलरी के रिटेल भाव में अंतर हो सकता है। मेकिंग चार्ज, GST और स्थानीय बाजार के हिसाब से अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

चांदी भी ₹5,000 महंगी

सोने के साथ चांदी ने भी तेज छलांग लगाई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 5,000 रुपये बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले चांदी 2,35,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस तरह एक किलो चांदी खरीदने पर अब पिछले भाव की तुलना में 5,000 रुपये अधिक खर्च करने होंगे।

5 सितंबर के लिए Gold-Silver Rate की संयुक्त टेबल

शहर| 24K Gold/10 ग्राम| 22K Gold/10 ग्राम| 18K Gold/10 ग्राम| Silver/10 ग्राम

चेन्नई| ₹15,666| ₹14,360| ₹12,130| ₹2,550

मुंबई| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,500

दिल्ली| ₹15,681| ₹14,375| ₹11,764| ₹2,500

कोलकाता| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,500

बेंगलुरु| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,500

हैदराबाद| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,550

केरल| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,550

पुणे| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,500

वडोदरा| ₹15,671| ₹14,365| ₹11,754| ₹2,500

अहमदाबाद| ₹15,671| ₹14,365| ₹11,754| ₹2,500

जयपुर| ₹15,681| ₹14,375| ₹11,764| ₹2,500

लखनऊ| ₹15,681| ₹14,375| ₹11,764| ₹2,500

कोयंबटूर| ₹15,666| ₹14,360| ₹12,130| ₹2,550

मदुरै| ₹15,666| ₹14,360| ₹12,130| ₹2,550

विजयवाड़ा| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,550

पटना| ₹15,671| ₹14,365| ₹11,754| ₹2,500

नागपुर| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,500

चंडीगढ़| ₹15,681| ₹14,375| ₹11,764| ₹2,500

सूरत| ₹15,671| ₹14,365| ₹11,754| ₹2,500

भुवनेश्वर| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,550

गुरुग्राम| ₹15,681| ₹14,375| ₹11,764| ₹2,500

गाजियाबाद| ₹15,681| ₹14,375| ₹11,764| ₹2,500

नोएडा| ₹15,681| ₹14,375| ₹11,764| ₹2,500

वेल्लोर| ₹15,666|₹14,360| ₹12,130| ₹2,550

अमरावती| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,550

गुंटूर| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,550

नेल्लोर| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,550

काकीनाडा| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,550

तिरुपति| ₹15,666| ₹14,360| ₹11,749| ₹2,550

नोट: ऊपर दी गई जानकारी में अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी मजबूत

वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं में तेजी रही। हाजिर सोने की कीमत 55.76 डॉलर यानी 1.27 प्रतिशत बढ़कर 4,443.93 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं चांदी करीब 1 प्रतिशत चढ़कर 65.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार की यह तेजी घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों को सहारा देने वाली रही।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और ब्याज दरों का असर

सोने की कीमतों में आई तेजी के पीछे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में हालिया ऊंचे स्तर से आई नरमी को भी अहम वजह माना जा रहा है। इसके अलावा दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं। इससे मांग बढ़ने पर कीमतों को सहारा मिलता है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, सोने में आया सुधार अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर बाजार की उम्मीदों में बदलाव के प्रति इसकी संवेदनशीलता दिखाता है। ब्याज दरों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में होने वाले बदलाव का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिलता है।

ऐसे में आने वाले दिनों में सोने-चांदी की दिशाइब्लिक्कूजेय काफी हद तक अमेरिकी ब्याज दरों, डॉलर, बॉन्ड यील्ड और वैश्विक तनाव की स्थिति पर निर्भर करेगी। खरीदारी करने वाले ग्राहकों को स्थानीय बाजार का ताजा भाव, शुद्धता, GST और मेकिंग चार्ज जोड़कर ही अंतिम कीमत का अंदाजा लगाना चाहिए।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story