Gold Silver Rate Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 12 सितंबर को बदले भाव, चेक करें रेट

Gold-Silver Rate Today 12 September 2026: घरेलू सर्राफा बाजार बंद रहने से शहरों में पुराने रेट लागू हैं, जबकि MCX पर सोना और चांदी कमजोर रहे। जानें ताजा भाव।

Jyotsana Singh
Published on: 12 Sept 2026 7:00 AM IST
Gold Silver Rate Today: Retail Prices Stay Steady as MCX Gold and Silver Fall
X

Gold Silver Rate Today: Retail Prices Stay Steady as MCX Gold and Silver Fall


Gold-Silver Rate 12 September 2026: सोने-चांदी की कीमतों में शनिवार, 12 सितंबर को घरेलू सर्राफा बाजार बंद रहने के कारण शहरों में कल के भाव ही लागू हैं। हालांकि, वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं पर दबाव दिखाई दिया। MCX पर सोना करीब 0.81% गिरकर 1,51,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि चांदी 1.29% टूटकर 2,31,078 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी COMEX में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

MCX और COMEX पर क्या रहा सोने-चांदी का हाल

MCX पर पिछले कारोबारी सत्र में सोना 0.09% गिरकर 1,52,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 4.24% की गिरावट के साथ 2,33,850 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। शनिवार को घरेलू सर्राफा बाजार बंद होने की वजह से खुदरा शहरों के रेट में कोई नया बदलाव नहीं हुआ।

COMEX पर सोना करीब 1.16% गिरकर 4,356.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.83% टूटकर 63.740 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार की यह कमजोरी घरेलू वायदा कारोबार पर भी असर डाल रही है।

12 सितंबर को शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव

शहर 24K गोल्ड 22K गोल्ड 18K गोल्ड

चेन्नई ₹1,55,520 ₹1,42,560 ₹1,20,260

मुंबई ₹1,55,520 ₹1,42,560 ₹1,16,640

दिल्ली ₹1,55,670 ₹1,42,710 ₹1,15,980

कोलकाता ₹1,55,520 ₹1,42,560 ₹1,16,640

बेंगलुरु ₹1,55,520 ₹1,42,560 ₹1,16,640

वडोदरा ₹1,55,570 ₹1,42,610 ₹1,16,690

लखनऊ ₹1,55,660 ₹1,42,700 ₹1,15,970

चांदी की कीमत कितनी है?

चांदी के खुदरा भाव की बात करें तो चेन्नई में करीब ₹2,54,900 प्रति किलो, जबकि मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु में करीब ₹2,55,100 प्रति किलो का भाव बताया गया है। वहीं शहर, ज्वेलर और स्थानीय टैक्स के आधार पर वास्तविक कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के भाव?

कीमती धातुओं पर इस समय कई वैश्विक कारकों का दबाव है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड 103 डॉलर के पार कारोबार कर रहा है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से महंगाई की चिंता भी बढ़ी है।

इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी से सोने पर दबाव आया है। बाजार को आशंका है कि महंगाई बढ़ने की स्थिति में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर अपेक्षाकृत सख्त रुख अपना सकता है। ऐसे माहौल में सोने-चांदी में मुनाफावसूली और उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story