×

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी में आई नरमी, जानिए अपने शहर के भाव

Gold Silver Rate Today: 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,600 रुपये का हो गया है। चांदी के दाम घट कर प्रति किलो 54,800 रुपये पर आ गए हैं।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 28 Aug 2022 4:06 AM GMT
Gold Silver Rate Today
X

Gold Silver Rate Today (फोटों - सोशल मीडिया)

Click the Play button to listen to article

Gold Silver Rate Today 28 August 2022: सोने चांदी के दामों में बड़े उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। और आज दोनों धातुओं में थोड़ी नरमी आई है।

आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,600 रुपये का हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के दाम घट कर प्रति किलो 54,800 रुपये पर आ गए हैं।

22 कैरट सोना : 4,730 रुपये प्रति ग्राम और 47,300 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,160 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,600 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 48,050 रुपये (22 कैरट), 52,420 (24 कैरट)

मुंबई : 47,300 (22 कैरट), 51,600 (24 कैरट)

दिल्ली : 47,450 (22 कैरट), 51,760 (24 कैरट)

कोलकाता : 47,300 (22 कैरट), 51,600 (24 कैरट)

जयपुर : 47,450 (22 कैरट), 51,760 (24 कैरट)

लखनऊ : 47,450 (22 कैरट), 51,760 (24 कैरट)

पटना : 47,330 (22 कैरट), 51,630 (24 कैरट)

सूरत : 47,350 (22 कैरट), 51,650 (24 कैरट)

चांदी के भाव

आज चांदी के औसत दाम घट कर 54,800 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 54,800 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 60,700 रुपये प्रति किलो हैं।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story