IRCTC की नई सुविधा - अब टिकट की तारीखें बदलना होगा बेहद आसान और बिना अतिरिक्त खर्च के

अब ट्रेन यात्रा की तारीख बदलना हुआ बहुत आसान! IRCTC जल्द ही ऐसी सुविधा दे रहा है, जिससे यात्री अपनी कन्फर्म टिकट की तारीख ऑनलाइन बदल सकेंगे, वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के।

Sonal Girhepunje
Published on: 8 Oct 2025 9:32 AM IST (Updated on: 8 Oct 2025 11:25 AM IST)
IRCTC की नई सुविधा - अब टिकट की तारीखें बदलना होगा बेहद आसान और बिना अतिरिक्त खर्च के
X

IRCTC Train Ticket Update: अब अगर आपकी यात्रा की तारीख बदल जाए, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। IRCTC जल्द ही एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिससे यात्री अपनी कन्फर्म ट्रेन टिकट की यात्रा तिथि ऑनलाइन बदल सकेंगे। पहले यात्रियों को टिकट कैंसल कर दोबारा बुक करनी पड़ती थी, जिससे समय और पैसा दोनों का नुकसान होता था। लेकिन जनवरी 2026 से यह सुविधा लागू होने के बाद यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तारीख बदल पाएंगे। यह बदलाव भारतीय रेल यात्रा को और सुविधाजनक और यात्रियों के लिए ज्यादा आसान बना देगा।

IRCTC की नई सुविधा - अब बिना चार्ज के बदल सकेंगे टिकट की तारीख

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब IRCTC यात्रियों को अपनी कन्फर्म ट्रेन टिकट की यात्रा तिथि ऑनलाइन बदलने की सुविधा देने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जनवरी 2026 से यह सुविधा शुरू होगी, और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। पहले यात्रियों को यात्रा की तारीख बदलने के लिए पुरानी टिकट कैंसल करनी पड़ती थी, जिससे कैंसलशन चार्ज कटता था, और फिर नई तारीख की टिकट दोबारा बुक करनी पड़ती थी। अब इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा। रेल मंत्रालय ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं और जल्द ही यह सुविधा IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी।

नई तारीख पर टिकट की गारंटी नहीं होगी, क्योंकि यह सीट उपलब्धता पर निर्भर करेगी। अगर नई टिकट का किराया ज़्यादा हुआ, तो यात्री को फर्क की राशि चुकानी होगी।

अभी क्या है मौजूदा प्रक्रिया?

फिलहाल IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर यात्रा की तारीख बदलने का कोई विकल्प नहीं है। अगर किसी यात्री को अपनी यात्रा तिथि बदलनी होती है, तो उसे पहले टिकट कैंसल करनी पड़ती है और फिर नई तारीख के लिए दोबारा टिकट बुक करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में कैंसलशन चार्ज कट जाता है, जिससे यात्री का पैसा कम हो जाता है। खासकर अगर टिकट प्रीमियम ट्रेन की हो, तो नुकसान और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इन ट्रेनों में किराया ज़्यादा और सीटें सीमित होती हैं। इसी कारण यात्रियों को कई बार अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है या उन्हें मनचाही तारीख नहीं मिल पाती।

कौन-कौन सी टिकटों पर लागू होगा नया नियम?

यह नई सुविधा सिर्फ ऑनलाइन बुक की गई जनरल रिज़र्व्ड टिकटों पर लागू होगी। यानी अगर आपने IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक की है, तो आप अपनी यात्रा तिथि बदल सकते हैं। वहीं, PRS (Passenger Reservation System) यानी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से बुक की गई टिकटों पर यह सुविधा फिलहाल लागू नहीं होगी। इसका मतलब है कि काउंटर से खरीदी गई टिकट के लिए अभी भी पुरानी प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी, यानी टिकट कैंसल करके नई तारीख के लिए दोबारा बुकिंग करनी होगी।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sonal Girhepunje
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Girhepunje

Sonal Girhepunje is a Former Senior Writer at Newstrack.com.

Next Story