Jio OTT Pass: Jio यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब ₹2,000 में सालभर OTT और 365GB डेटा

Jio OTT Pass: Jio ने 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले नए OTT-Pass लॉन्च किए हैं। इनमें 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, 1,000+ लाइव टीवी चैनल, हाई-स्पीड डेटा और Unlimited 5G का फायदा मिलेगा।

Jyotsana Singh
Published on: 8 Aug 2026 11:51 AM IST (Updated on: 8 Aug 2026 12:07 PM IST)
Jio OTT Pass: Get OTT Entertainment for a Year with 365GB Data for ₹2,000
X

Jio OTT Pass: Get OTT Entertainment for a Year with 365GB Data for ₹2,000

Jio OTT-Pass: फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी चैनल देखने वाले जियो ग्राहकों के लिए कंपनी ने अब लंबे समय तक चलने वाले OTT-Pass भी पेश किए हैं। 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन की वैधता वाले इन नए पास में OTT ऐप्स के साथ हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G का फायदा भी मिलेगा। खास बात यह है कि सालभर का पास लेने पर ग्राहकों को पहले के मुकाबले 400 रुपये तक की बचत होगी।

550 रुपये में 84 दिन का OTT-Pass

जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 550 रुपये का नया OTT-Pass जोड़ा है। जिसकी वैधता 84 दिन होगी। वहीं, 2,000 रुपये का पास 365 दिनों तक चलेगा। इससे पहले कंपनी के पास 200 रुपये का OTT-Pass उपलब्ध था, जिसकी वैधता 28 दिन है। तीनों पास में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा।

इन नए OTT-Pass का फायदा लेने के लिए ग्राहक के पास एक साल का सक्रिय बेस प्लान होना जरूरी है। वॉयस-ओनली प्लान वाले ग्राहक इन पास के लिए पात्र नहीं होंगे।

लंबे प्लान में सीधे पैसे की बचत

लंबी वैधता वाले OTT-Pass की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली बचत है। अगर कोई ग्राहक 200 रुपये वाला 28 दिन का पास लगातार तीन बार लेता है, तो 84 दिनों के लिए उसे कुल 600 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके मुकाबले 84 दिन का नया पास 550 रुपये में मिलेगा। यानी ग्राहक को सीधे 50 रुपये की बचत होगी। इसी तरह 365 दिनों के लिए पहले 200 रुपये वाला पास कई बार लेने पर कुल 2,400 रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब सालभर का पास 2,000 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को 400 रुपये की सीधी बचत होगी।

डेटा भी वैधता के हिसाब से ज्यादा मिलेगा

इन OTT-Pass में मनोरंजन के साथ हाई-स्पीड डेटा भी शामिल है। 200 रुपये वाले 28 दिन के पास में 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 550 रुपये के 84 दिन वाले पास में डेटा बढ़कर 90GB हो जाता है। जबकि 2,000 रुपये के 365 दिन वाले सालाना पास में 365GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड 5G भी शामिल है।

15 प्रीमियम OTT ऐप्स का मिलेगा एक्सेस

जियो के OTT पैकेज में कई लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इनमें YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Amazon Prime शामिल हैं। 550 रुपये और 2,000 रुपये वाले पास में Amazon Prime Lite Membership मिलेगी। जबकि 200 रुपये वाले पास में Amazon Prime Video Mobile Edition दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को सोनीलिव, ज़ी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, सनNXT, फैनकोड, होइचोई, चौपाल, प्लैनेट मराठी, कांचा लन्नका, टाइम्सप्ले और तरंग प्लस का एक्सेस मिलेगा।

JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव चैनल

OTT कंटेंट के साथ जियो ग्राहक JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देख सकेंगे। इनमें Star Plus HD, Colors HD, SET HD, Sun TV HD, Discovery और Cartoon Network जैसे चैनल शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इस पैकेज के जरिए ग्राहकों को हर महीने 1,500 रुपये से ज्यादा मूल्य के मनोरंजन लाभ मिलेंगे।

7 अगस्त से शुरू हुई बिक्री

जियो के नए 550 रुपये और 2,000 रुपये वाले OTT-Pass 7 अगस्त से उपलब्ध हैं। ग्राहक इन्हें MyJio ऐप, जियो की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स के जरिए ले सकते हैं। ऐसे में जिन ग्राहकों को लगातार फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी कंटेंट देखना पसंद है, उनके लिए लंबी वैधता वाले ये पास एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर सामने आए हैं। फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी चैनल देखने वाले जियो ग्राहकों के लिए कंपनी ने अब लंबे समय तक चलने वाले OTT-Pass भी पेश किए हैं। 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन की वैधता वाले इन नए पास में OTT ऐप्स के साथ हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G का फायदा भी मिलेगा। खास बात यह है कि सालभर का पास लेने पर ग्राहकों को पहले के मुकाबले 400 रुपये तक की बचत होगी।

550 रुपये में 84 दिन का OTT-Pass

जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 550 रुपये का नया OTT-Pass जोड़ा है। जिसकी वैधता 84 दिन होगी। वहीं, 2,000 रुपये का पास 365 दिनों तक चलेगा। इससे पहले कंपनी के पास 200 रुपये का OTT-Pass उपलब्ध था, जिसकी वैधता 28 दिन है। तीनों पास में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। इन नए OTT-Pass का फायदा लेने के लिए ग्राहक के पास एक साल का सक्रिय बेस प्लान होना जरूरी है। वॉयस-ओनली प्लान वाले ग्राहक इन पास के लिए पात्र नहीं होंगे।

लंबे प्लान में सीधे पैसे की बचत

लंबी वैधता वाले OTT-Pass की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली बचत है। अगर कोई ग्राहक 200 रुपये वाला 28 दिन का पास लगातार तीन बार लेता है, तो 84 दिनों के लिए उसे कुल 600 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके मुकाबले 84 दिन का नया पास 550 रुपये में मिलेगा। यानी ग्राहक को सीधे 50 रुपये की बचत होगी। इसी तरह 365 दिनों के लिए पहले 200 रुपये वाला पास कई बार लेने पर कुल 2,400 रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब सालभर का पास 2,000 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को 400 रुपये की सीधी बचत होगी।

डेटा भी वैधता के हिसाब से ज्यादा मिलेगा

इन OTT-Pass में मनोरंजन के साथ हाई-स्पीड डेटा भी शामिल है। 200 रुपये वाले 28 दिन के पास में 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 550 रुपये के 84 दिन वाले पास में डेटा बढ़कर 90GB हो जाता है। जबकि 2,000 रुपये के 365 दिन वाले सालाना पास में 365GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड 5G भी शामिल है।

15 प्रीमियम OTT ऐप्स का मिलेगा एक्सेस

जियो के OTT पैकेज में कई लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इनमें YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Amazon Prime शामिल हैं। 550 रुपये और 2,000 रुपये वाले पास में Amazon Prime Lite Membership मिलेगी। जबकि 200 रुपये वाले पास में Amazon Prime Video Mobile Edition दिया जाएगा।

इसके अलावा ग्राहकों को सोनीलिव, ज़ी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, सनNXT, फैनकोड, होइचोई, चौपाल, प्लैनेट मराठी, कांचा लन्नका, टाइम्सप्ले और तरंग प्लस का एक्सेस मिलेगा।

JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव चैनल

OTT कंटेंट के साथ जियो ग्राहक JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देख सकेंगे। इनमें Star Plus HD, Colors HD, SET HD, Sun TV HD, Discovery और Cartoon Network जैसे चैनल शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इस पैकेज के जरिए ग्राहकों को हर महीने 1,500 रुपये से ज्यादा मूल्य के मनोरंजन लाभ मिलेंगे।

7 अगस्त से शुरू हुई बिक्री

जियो के नए 550 रुपये और 2,000 रुपये वाले OTT-Pass 7 अगस्त से उपलब्ध हैं। ग्राहक इन्हें MyJio ऐप, जियो की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स के जरिए ले सकते हैं। ऐसे में जिन ग्राहकों को लगातार फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी कंटेंट देखना पसंद है, उनके लिए लंबी वैधता वाले ये पास एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर सामने आए हैं।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story