TRENDING TAGS :
JioBlackRock ने शुरू किया Regular Plan, अब डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए भी कर सकेंगे निवेश
JioBlackRock Asset Management: जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट 17 अगस्त 2026 से सभी योग्य म्यूचुअल फंड योजनाओं में नियमित प्लान शुरू करेगी। निवेशक पंजीकृत म्यूचुअल फंड वितरकों के जरिए भी निवेश कर सकेंगे।
JioBlackRock Asset Management (Image Credit-Social Media)
मुंबई, 17 अगस्त 2026: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक की 50:50 ज्वॉइंट वेंचर कंपनी जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि वह 17 अगस्त 2026 से अपनी सभी योग्य म्यूचुअल फंड स्कीम में रेगुलर प्लान शुरू करेगी। यह कंपनी के उस मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में निवेश को ज्यादा आसान, सभी के लिए सुलभ और सुविधाजनक बनाना है।
म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के बाद से ही जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट का फोकस निवेशकों के लिए आसान और डिजिटल निवेश अनुभव तैयार करने पर रहा है। अब रेगुलर प्लान शुरू होने के बाद निवेशक रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए भी निवेश कर सकेंगे। इससे निवेशकों को यह चुनने की ज्यादा आजादी मिलेगी कि वे जियोब्लैकरॉक के निवेश विकल्पों से किस तरीके से जुड़ना और उनमें निवेश करना चाहते हैं।
यह कदम कंपनी की डिस्ट्रीब्यूशन पहुंच को बढ़ाएगा। साथ ही, इससे अलग-अलग चैनलों के जरिए निवेशकों को सेवाएं देने और भारत के तेजी से बढ़ते फाइनेंशियल एडवाइस और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ साझेदारी करने की कंपनी की प्रतिबद्धता भी मजबूत होगी।
जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा कि, “जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट में हमारा लक्ष्य है कि निवेशकों को आसान, सुलभ और उनकी जरूरतों के हिसाब से निवेश का समाधान देकर फाइनेंशियल मार्केट में मिलने वाले ग्रोथ के अवसरों का फायदा उठाने में मदद करें। हाल ही में एसआईएफ प्लेटफॉर्म के तहत लॉन्च किए गए प्रिज्म हाइब्रिड लॉन्ग शॉर्ट फंड को निवेशकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया बताती है कि अलग तरह के निवेश विकल्पों की मांग बढ़ रही है।”
उनका कहना है कि, “जैसे-जैसे हम अपने निवेश विकल्पों का विस्तार कर रहे हैं, हम डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं। इससे हमारे मौजूदा चैनलों को भी मजबूती मिलेगी और ज्यादा निवेशकों को हमारे निवेश समाधानों तक पहुंच मिलेगी। रेगुलर प्लान की शुरुआत हमारे निवेश समाधानों को ज्यादा से ज्यादा निवेशकों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे निवेशकों को यह चुनने की ज्यादा आजादी मिलेगी कि वे किस तरीके से निवेश करना चाहते हैं। साथ ही, इससे हमें भारत के मजबूत और तेजी से बढ़ते डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ और करीब से काम करने का मौका मिलेगा।”
जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर राजीव छाबड़िया ने कहा कि, “भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ग्रोथ के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इसकी वजह निवेशकों में बढ़ती जागरूकता, ज्यादा लोगों की भागीदारी और शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों और कस्बों में म्यूचुअल फंड की बढ़ती पहुंच है। इस बदलाव में म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स की अहम भूमिका है। वे देशभर में नए निवेशकों तक म्यूचुअल फंड निवेश को पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। रेगुलर प्लान शुरू करने के साथ, हम डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ मजबूत और लंबे समय की साझेदारी बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही, इससे हमारे निवेश समाधान और ज्यादा निवेशकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।”
रेगुलर प्लान 17 अगस्त 2026 से जियोब्लैकरॉक की सभी योग्य म्यूचुअल फंड स्कीम में उपलब्ध होंगे। यह सुविधा लागू रेगुलेटरी नियमों के अनुसार शुरू की जाएगी। निवेशक इन जियोब्लैकरॉक में जियोब्लैकरॉक से जुड़े म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए निवेश कर सकेंगे।
म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स अब जियोब्लैकरॉक के खास ऑनलाइन पोर्टल के जरिए डिजिटल तरीके से अपना इम्पैनलमेंट करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें jioblackrock.camsonline.com/empanelment पोर्टल पर जाना होगा। इससे डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए जुड़ने की प्रक्रिया तेज, आसान और बेहतर हो जाएगी।
रेगुलर प्लान की शुरुआत जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की ग्रोथ जर्नी में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह कंपनी के बड़े विजन को भी मजबूत करता है। कंपनी का लक्ष्य ब्लैकरॉक की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट एक्सपर्टीज और टेक्नोलॉजी क्षमता को जियो की डिजिटल पहुंच और कस्टमर फोकस के साथ जोड़कर भारत की ऐसी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल होना है, जहां निवेशकों के लिए सेवाएं आसान, सुलभ और उनकी जरूरतों के मुताबिक हों।


