LPG Price Hike: सितंबर के पहले दिन महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें किसके लिए बढ़े दाम

LPG Price Hike 1 September: 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम कई शहरों में बढ़े हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के नए रेट जानें।

Jyotsana Singh
Published on: 1 Sept 2026 7:20 AM IST
LPG Price Hike: Commercial Gas Cylinder Prices Rise From September 1, Check New Rates
X

LPG Price Hike: Commercial Gas Cylinder Prices Rise From September 1, Check New Rates


LPG Price Hike: सितंबर की शुरुआत होते ही एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका लगा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 1 सितंबर से कई शहरों में होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर महंगा हो गया है। हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरों में खाना बनाने वाले उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।

19 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से जारी नए रेट के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में कुछ शहरों में 9.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। यह बदलाव 1 सितंबर 2026 से लागू हो गया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव का असर सीधे तौर पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैंटीन और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खर्च पर पड़ सकता है।

दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 2,747.50 रुपये का हो गया है। 31 अगस्त तक इसकी कीमत 2,738 रुपये थी। यानी दिल्ली में सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हुआ है।

नोएडा में भी 19 किलो के सिलेंडर का नया दाम 2,747.50 रुपये हो गया है। यहां भी कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

मुंबई और कोलकाता में भी बदले रेट

मुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 2,701 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 31 अगस्त तक इसकी कीमत 2,691.50 रुपये थी। इस तरह यहां भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर का नया दाम 2,982 रुपये हो गया है। पहले यह 2,872.50 रुपये में मिल रहा था। वहीं चेन्नई में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 2,916.50 रुपये का हो गया है, जबकि 31 अगस्त तक इसकी कीमत 2,906 रुपये थी।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत स्थिर

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस बार राहत की खबर है। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी सितंबर में भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत वही रहेगी जो अगस्त के अंत में थी। इसके अलावा 5 किलो और 10 किलो वाले सिलेंडरों के दाम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। 5 किलो का सामान्य छोटू LPG सिलेंडर 349.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि XTRALITE की कीमत 339 रुपये पर स्थिर है।

जबकि, 5 किलो वाले नॉन-डॉमेस्टिक सिलेंडर की कीमत में 2 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई है। इसका दाम 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये हो गया है।

हर महीने की शुरुआत में होती है LPG कीमतों की समीक्षा

तेल मार्केटिंग कंपनियां आम तौर पर LPG की कीमतों की समीक्षा हर महीने की शुरुआत में करती हैं। कमर्शियल LPG के रेट में बदलाव का संबंध अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत, कच्चे तेल के दाम, विदेशी मुद्रा विनिमय दर और अन्य लागत से जुड़ा होता है। घरेलू LPG की कीमतों में बदलाव पर सरकार की नीतियों और सब्सिडी का भी असर पड़ता है।

इस बार घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से आम परिवारों के मासिक रसोई बजट पर सितंबर की शुरुआत में अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है। दूसरी ओर, कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाहर खाना और खाद्य कारोबार की लागत पर इसका असर पड़ने की संभावना है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story