TRENDING TAGS :
CNG Price Hike: मुंबई वालों को बड़ा झटका! अब CNG के लिए देने होंगे 84 रुपये, सफर करना पड़ेगा और भारी
Mumbai CNG Price Hike 2026: नई दरें 14 मई 2026 से लागू कर दी गई हैं।
CNG Price Hike In Mumbai 2026
CNG Price Hike In Mumbai 2026: महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई वालों को महंगाई का एक और तगड़ा झटका दिया है। सोना, दूध और रोजमर्रा की चीजों के बाद अब CNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। कंपनी ने मुंबई महानगर क्षेत्र में CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की वृद्धि कर दी है। नई दरें 14 मई 2026 से लागू कर दी गई हैं। इसके बाद मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई सहित पूरे महानगर क्षेत्र में 1 किलो CNG की कीमत लगभग 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये हो गई है।
इस बढ़ोतरी का सीधा प्रभाव लाखों वाहन चालकों की जेब पर पड़ने वाला है। विशेषकर ऑटो, टैक्सी और CNG से चलने वाले सभी कमर्शियल गाड़ियों के किराए में भी जल्द इजाफा देखने को मिल सकता है। मुंबई में बड़ी संख्या में लोग हर दिन CNG गाड़ियों से सफर करते हैं, ऐसे में अब यह फैसला आम जनता की यात्रा लागत बढ़ा सकता है।
वेस्ट एशिया तनाव का प्रभाव, क्यों बढ़े दाम?
महानगर गैस लिमिटेड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष और वैश्विक तनाव के कारण गैस खरीद लागत में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, भारतीय रुपये की कमजोरी और सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने भी कीमतों पर बड़ा प्रभाव डाला है।
इसे लेकर कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इन वैश्विक कारणों की वजह से CNG की लागत बढ़ गई, जिसके कारण उपभोक्ताओं पर कीमत बढ़ाने का बड़ा निर्णय लेना पड़ा। ऊर्जा बाजार में निरंतर बनी अनिश्चितता का असर अब सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है।
ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने की उठाई मांग
CNG के दाम में वृद्धि होते ही मुंबई की ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। यूनियनों का कहना है कि 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी से उनकी परिचालन लागत में लगभग 1.03 रुपये प्रति किलोमीटर तक का इजाफा हो रहा है।
आंकड़ों के अनुसार, यदि ध्यान दोइया जाए तो... मुंबई महानगर क्षेत्र में लगभग 12 लाख से अधिक गाड़ियां CNG पर ही चलते हैं। इनमें लगभग 4.70 लाख ऑटो रिक्शा और 1.60 लाख से अधिक टैक्सियां शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 5 लाख निजी वाहन भी CNG का प्रयोग करते हैं। ऐसे में यह बढ़ोतरी सीधे लाखों लोगों की जेब पर प्रभाव डालेगी।
आम लोगों पर बढ़ेगा सफर का खर्च
इसे लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऑटो और टैक्सी के किराए बढ़ाये जाए हैं , तो डेली यात्रा करने वाले लोगों का मासिक बजट भी गंभीर रूप से प्रभावित होगा। स्कूल, ऑफिस और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए CNG वाहनों पर निर्भर लोगों को अब अधिक खर्च उठाना पड़ सकता है।
इसके अलावा CNG बसों की परिचालन लागत बढ़ने से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, अभी तक किराया बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन परिवहन विभाग और यूनियनों के बीच जल्द बैठक होने की पूरी संभावना बनी हुई है।
बता दे, मुंबई में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच CNG के दामों में यह इजाफा आम लोगों के लिए एक और आर्थिक रूप से दबाव बनकर सामने आया है।


