Petrol Diesel CNG Price Today: आम आदमी पर ईंधन महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल और CNG के नए रेट जारी

Petrol Diesel CNG Price Today 23 May 2026: 23 मई 2026 को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम फिर बढ़े, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत शहरों के नए रेट चेक करें

Jyotsana Singh
Published on: 23 May 2026 8:36 AM IST
fuel price hike petrol diesel cng new rates india 23 may 2026 inflation india
X

Petrol Diesel CNG Price Hike Today 2026 City Wise Rate India

Petrol Diesel CNG Price Today 23 May 2026: देशभर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार 23 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार हुई बढ़ोतरी के कारण अब तक पेट्रोल और डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में सीएनजी के दाम में भी 2 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे वाहन चालकों का मासिक बजट बिगड़ने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह माना जा रहा है। अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की आशंका के कारण तेल सप्लाई प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। इसी वजह से तेल कंपनियां लगातार कीमतों में संशोधन कर रही हैं।

23 मई 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट

शहर

पेट्रोल (₹/लीटर)

डीजल (₹/लीटर)

दिल्ली

99.51

92.49

मुंबई

108.46

94.99

कोलकाता

110.57

96.98

चेन्नई

105.33

97.02

हैदराबाद

112.75

100.86

पटना

110.89

96.96

जयपुर

110.19

95.41

बेंगलुरु

107.99

95.95

भुवनेश्वर

105.96

97.59

नोएडा

99.78

93.12

चंडीगढ़

98.97

87.00

लखनऊ

99.27

92.64

प्रमुख शहरों में CNG के नए रेट

शहर

CNG रेट (₹/किलो)

दिल्ली

79.09

नोएडा

87.70

गाजियाबाद

87.70

ग्रेटर नोएडा

87.70

गुरुग्राम

84.12

रेवाड़ी

83.70

करनाल

83.43

कानपुर

90.42

मेरठ

87.58

मुजफ्फरनगर

87.58

अजमेर

88.44

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी IGL ने नई दरें लागू कर दी हैं। वहीं महाराष्ट्र में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में CNG की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दी है। इससे टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन चालकों की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है।

फुल टैंक भरवाना अब और महंगा

पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर सीधे आम आदमी की जेब पर दिखाई देगा। अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में अब एक फुल टैंक CNG भरवाने पर पहले के मुकाबले 100 से 150 रुपये तक ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं। रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले नौकरीपेशा लोग, टैक्सी ड्राइवर और डिलीवरी एजेंट सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नहीं आई, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में महंगाई का असर परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक दिखाई देना तय माना जा रहा है।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Editor

Next Story