Petrol Diesel CNG Price Today: जेब पर भारी पड़ रहा तेल, दिल्ली से पटना तक जानिए 27 मई के ताजा रेट

Petrol Diesel CNG Price Today 27 May 2026: दिल्ली, पटना, जयपुर, भोपाल समेत कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये पार, जानें आज के पेट्रोल-डीजल और CNG रेट

Jyotsana Singh
Published on: 27 May 2026 7:47 AM IST
petrol diesel cng price today 27 may 2026 city wise fuel rates india
X

Petrol Diesel CNG Price Today 27 May 2026

Petrol Diesel CNG Price Today 27 May 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों ने आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ा दिया है। बीते कुछ दिनों में तेल कंपनियों की ओर से कई बार कीमतों में बढ़ोतरी की जा चुकी है, जिसके बाद अब महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। हालांकि 27 मई 2026 को तेल के दामों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन मौजूदा कीमतें अब भी लोगों की टेंशन बढ़ा रही हैं। वहीं दूसरी ओर सीएनजी के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे कुछ राहत जरूर मिल रही है।

27 मई 2026 के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

शहर

पेट्रोल (₹/लीटर)

डीजल (₹/लीटर)

दिल्ली

102.12

95.20

मुंबई

111.21

97.83

कोलकाता

113.51

99.82

चेन्नई

107.77

99.55

लखनऊ

102.05

99.28

देहरादून

100.20

97.10

जयपुर

112.66

97.78

पटना

112.70

99.87

चंडीगढ़

101.53

89.63

भोपाल

114.65

99.74

रायपुर

107.96

101.17


कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये के पार

देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें लगातार रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं। भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 114.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं पटना, जयपुर और कोलकाता जैसे शहरों में भी पेट्रोल 112 रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। दिल्ली और लखनऊ में भी पेट्रोल 102 रुपये के पार बना हुआ है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों का बजट बिगड़ रहा है। डीजल के दाम भी लगातार ऊंचे बने हुए हैं। रायपुर में डीजल 101 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है, जबकि पटना, कोलकाता और भोपाल में भी डीजल करीब 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

सीएनजी के दाम स्थिर, लेकिन कई शहरों में महंगी गैस

सीएनजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि आज सीएनजी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में सीएनजी सबसे सस्ती 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में इसकी कीमत 91.70 रुपये प्रति किलो है।

गुड़गांव में सीएनजी 88.12 रुपये, रेवाड़ी में 87.70 रुपये और करनाल में 87.43 रुपये प्रति किलो बिक रही है। उत्तर प्रदेश के कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी सबसे महंगी 94.42 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। इसके अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में सीएनजी 91.58 रुपये प्रति किलो है।

क्यों बढ़ रही है लोगों की चिंता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता। परिवहन खर्च बढ़ने से सब्जियों, राशन और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ता है। यही वजह है कि तेल की ऊंची कीमतें अब आम परिवारों के मासिक बजट को सीधे प्रभावित कर रही हैं। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और सरकारी टैक्स नीति पर सभी की नजर बनी रहेगी।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story