Petrol Diesel Price Cut: जुलाई के पहले ही दिन बड़ी राहत! अचानक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें पूरा अपडेट

Petrol Diesel Price Cut: नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में कंपनी के 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 1 July 2026 9:09 AM IST (Updated on: 1 July 2026 9:09 AM IST)
Petrol Diesel Price Cut
X

Petrol Diesel Price Cut

Petrol Diesel Price Cut: जुलाई के पहले ही दिन आम लोगों के लिए बहुत ही बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। देश की प्रमुख निजी ईंधन रिटेल कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की बड़ी घोषणा कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में कंपनी के 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं।

यह बीते दो सालों से ज्यादा वक़्त में ऐसा पहली बार है, जब किसी ईंधन रिटेलर ने खुदरा स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इतनी बड़ी राहत दी है। इसे लेकर ऐसा माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में आई गिरावट के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है।

7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर लागू हुई नई कीमतें

रूस की रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी हाल ही में भारत में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों का नेटवर्क स्थापित कर निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेल कंपनी बन चुकी है। कंपनी ने अपने सभी आउटलेट्स पर नई कीमतें लागू कर दी हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) और स्थानीय करों के कारण अंतिम खुदरा कीमतों में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है।

कंपनी का कहना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने का बड़ा फायदा सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं बदले दाम

जहां नायरा एनर्जी ने ग्राहकों को राहत प्रदान की है, तो वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपनी कीमतों में कोई खास परिवर्तन नहीं किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने अपनी मौजूदा दरें बरकरार रखी हैं।

दिल्ली में सरकारी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। पूरे देश के ज्यादातर सरकारी पेट्रोल पंपों पर भी फिलहाल यही स्थिति है।

पहले बढ़ाए थे दाम, अब बड़ी राहत

इन सबके बीच दिलचस्प बात यह है कि नायरा एनर्जी ने इसी साल 26 मार्च 2026 को पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। उस वक़्त अमेरिका-ईरान तनाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई थीं।

अब जब क्षेत्र में हालात पहले से सामान्य होने लगे हैं और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आई है, तो कंपनी ने उतनी ही राशि की कटौती कर ग्राहकों को राहत देने का निर्णय किया है।

युद्ध का प्रभाव कम होने से सस्ता हुआ क्रूड

विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और रणनीतिक समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के फिर से पूरी तरह खुलने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लौट रही है। इस मार्ग से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की आपूर्ति होती है।

समुद्री परिवहन सामान्य होने से सप्लाई में बड़ी रुकावटें होने की आशंका कम हुई है, जिसका सीधा प्रभाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों पर पड़ा है। इसी कारण से तेल कंपनियों की लागत घटी है और निजी कंपनियों ने उपभोक्ताओं को राहत देना शुरू कर दिया है।

क्या सरकारी कंपनियां भी कीमतों में करेंगी कटौती ?

ईंधन बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आगामी दिनों में इसी तरह नियंत्रित बनी रहती हैं, तो सरकारी तेल कंपनियां भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं। हालांकि, फिलहाल IOC, BPCL और HPCL की तरफ से किसी तरह की कीमत घटाने की आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

ऐसे में फिलहाल नायरा एनर्जी के ग्राहकों को ही इस कटौती का सीधा लाभ मिलेगा। अगर अन्य कंपनियां भी इसी तरह कदम उठाती हैं, तो पूरे देश के करोड़ों वाहन चालकों और परिवहन क्षेत्र को बड़ी राहत मिल सकती है।

आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी शुरुआत

जुलाई महीना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत के साथ हुई है। विशेषकर उन उपभोक्ताओं के लिए यह फैसला बेहद फायदेमंद साबित होगा, जो नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों से ईंधन भरवाते हैं। बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन कीमतों में यह कटौती लोगों के मासिक खर्च पर सकारात्मक रूप से बड़ा प्रभाव डाल सकती है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर है कि क्या सरकारी तेल कंपनियां भी अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख को देखते हुए जल्द कीमतों में कमी का ऐलान करती हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story