Petrol Diesel Price Hike Today: पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा! चौथी बार बढ़े दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं नए रेट

Petrol Diesel Price Today 25 May 2026: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज का रेट

Jyotsana Singh
Published on: 25 May 2026 6:50 AM IST (Updated on: 25 May 2026 6:51 AM IST)
petrol diesel price hike 25 may 2026 city wise fuel rates
X

Petrol Diesel Price Hike Today 25 May 2026

Petrol Diesel Price Today 25 May 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 25 मई को जारी नए रेट के मुताबिक पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है, खासकर उन लोगों पर जो रोजाना वाहन से सफर करते हैं या ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े हैं।

नई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं 15 मई को तेल कंपनियों ने एक साथ 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की थी। इसके बाद 19 मई को भी करीब 90 पैसे दाम बढ़ाए गए थे। लगातार हो रही बढ़ोतरी से वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है।

तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी की वजह से ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल महंगा बना रहा तो घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल और महंगा हो सकता है।

बढ़ती कीमतों का असर सिर्फ निजी वाहन चालकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर मालभाड़ा, सब्जियों, खाद्यान्न और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर भी पड़ सकता है। परिवहन लागत बढ़ने से महंगाई पर अतिरिक्त दबाव बनने की आशंका है।

देश के प्रमुख शहरों में 25 मई 2026 के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

शहर

पेट्रोल (₹/लीटर)

डीजल (₹/लीटर)

चेन्नई

104.88

96.95

मुंबई

107.31

99.18

दिल्ली

102.12

95.20

लखनऊ

102.45

95.53

कोलकाता

103.76

96.84

नोएडा

101.98

95.07

पटना

108.24

100.02

जयपुर

109.11

100.48

भोपाल

110.32

101.36

चंडीगढ़

101.56

94.64

तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं। अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय टैक्स अलग होने की वजह से कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। उपभोक्ता घर बैठे भी एसएमएस या तेल कंपनियों की वेबसाइट के जरिए अपने शहर के ताजा रेट चेक कर सकते हैं।
Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story