TRENDING TAGS :
Petrol Diesel Price Today 10 August 2026: 10 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
Petrol Diesel Price Today 10 August 2026: 10 अगस्त को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत प्रमुख शहरों में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट यहां देखें।
Petrol Diesel Price Today 10 August 2026: Check the Latest Rates in Your City
Petrol-Diesel Price Today August 10, 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सोमवार को वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कीं, लेकिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। यानी आज लोगों को पेट्रोल या डीजल खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार 25 मई को बदलाव हुआ था। उस समय पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था।
दिल्ली से लखनऊ तक क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?
देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं। राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये में मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल का भाव 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 101.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.36 रुपये प्रति लीटर है। स्थानीय टैक्स और वैट के कारण अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में अंतर देखने को मिलता है।
शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें
शहर| पेट्रोल (रुपये/लीटर)| डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली| ₹102.12| ₹95.20
मुंबई| ₹111.18| ₹97.83
कोलकाता| ₹113.47| ₹99.82
चेन्नई| ₹107.77| ₹99.55
बेंगलुरु| ₹110.93| ₹98.80
हैदराबाद| ₹115.69| ₹103.82
लखनऊ| ₹101.86| ₹95.36
रांची| ₹101.10| ₹95.80
भोपाल| ₹111.45| ₹96.52
पटना| ₹113.35| ₹99.36
क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी बनी हुई है नजर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 7 अगस्त को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमत में 1.29 फीसदी की तेजी देखी गई थी। इसके बाद वीकेंड क्लोजिंग पर ब्रेंट क्रूड करीब 83.55 से 83.60 डॉलर प्रति बैरल के मजबूत स्तर पर रहा। वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी WTI करीब 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।
कच्चे तेल की कीमतों पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बनी अनिश्चितता का भी असर है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, US बैंक एसेट मैनेजमेंट ग्रुप के सीनियर इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी डायरेक्टर रॉब हॉवर्थ ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षित शिपिंग बहाल करने को लेकर शुरुआती बातचीत अभी किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंची है। इस रास्ते से फिलहाल ट्रैफिक भी काफी कम है, जिससे आगे वैश्विक सप्लाई चेन पर असर पड़ने का जोखिम बना हुआ है।
महंगे क्रूड के बावजूद भारत में क्यों स्थिर हैं दाम?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरल 5 से 10 डॉलर तक का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इसका सीधा असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कीमतों में होने वाले बदलावों को ध्यान में रखते हुए घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों को मैनेज करती हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होता है तो अपने मार्जिन को बेहतर कर सकती हैं। वहीं, तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने पर इसी अंतर को कुछ हद तक अपने मार्जिन के जरिए संभालकर घरेलू ग्राहकों को तत्काल महंगाई के झटके से बचाया जा सकता है।
रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। इसलिए वाहन चालकों के लिए जरूरी है कि पेट्रोल पंप पर जाने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें। फिलहाल 10 अगस्त 2026 को उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं।


