Petrol Diesel: ईरान-अमेरिका तनाव से क्रूड ऑयल उछला, जानिए 10 जुलाई को कितने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today 10 July 2026: जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट।

Jyotsana Singh
Published on: 10 July 2026 9:02 AM IST
Petrol Diesel Price Today 10 July 2026
X

Petrol Diesel Price Today 10 July 2026

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान के बाद ब्रेंट और WTI क्रूड करीब 6 फीसदी तक चढ़ गए। 10 जुलाई 2026 को भी देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार स्थिर कीमतें बरकरार रखी हैं।जा यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड लंबे समय तक महंगा रहता है तो आने वाले दिनों में भारत में भी ईंधन की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

10 जुलाई 2026: प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर)


दिल्ली|102.12|95.20

मुंबई|111.21|97.83

कोलकाता|113.51|99.82

चेन्नई|107.77|99.55

अहमदाबाद|101.70|97.84

पटना|113.35|99.36

लखनऊ|102.04|95.53

पुणे|111.52|98.15

तिरुवनंतपुरम|115.49|104.40

लेह|109.81|97.92

क्यों उछल गईं कच्चे तेल की कीमतें?

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 78.66 डॉलर प्रति बैरल और WTI 74.65 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव रहा। ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर अब प्रभावी नहीं रहा और बातचीत का कोई खास मतलब नहीं है। इसके बाद निवेशकों को आशंका सताने लगी कि होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसी डर से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज खरीदारी देखने को मिली।

भारत पर क्या पड़ेगा असर?

भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड महंगा होता है तो तेल कंपनियों की लागत भी बढ़ जाती है। फिलहाल कंपनियों ने खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन यदि कच्चा तेल लंबे समय तक 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास या उससे ऊपर बना रहता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

फिलहाल आम लोगों को राहत

अभी उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 10 जुलाई को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। ऐसे में वाहन चालकों को फिलहाल अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल और पश्चिम एशिया के हालात पर नजर रखना जरूरी होगा, क्योंकि इन्हीं के आधार पर आगे ईंधन की कीमतों की दिशा तय होगी।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story