Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल पर पीएम मोदी की बड़ी अपील! बोले- जरूरत भर करें इस्तेमाल, जानें आज का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 11 May 2026: पेट्रोल-डीजल को लेकर पीएम मोदी ने क्यों कहा ‘जरूरत भर करें इस्तेमाल’? जानिए आज के ताजा दाम

Jyotsana Singh
Published on: 11 May 2026 8:45 AM IST (Updated on: 11 May 2026 8:45 AM IST)
PM Modi fuel saving appeal petrol diesel price today latest fuel rates India Hindi
X

Petrol Diesel Price Today 11 May 2026 City Wise Rate India 

Petrol Diesel Price Tody 11 May 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री ने देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल संयम और जरूरत के हिसाब से करने की अपील की है। तेलंगाना में करीब 9400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए ईंधन की बचत सिर्फ आर्थिक जरूरत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर लोग पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग सोच-समझकर करेंगे तो इससे देश की विदेशी मुद्रा की बचत होगी और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों से पैदा होने वाले आर्थिक दबाव का असर भी कम पड़ेगा। उन्होंने साफ कहा कि आज का समय ऊर्जा संरक्षण और जिम्मेदार उपभोग की मांग करता है।

दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसका असर कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल आम जनता को राहत देते हुए ईंधन के दाम स्थिर बनाए रखे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखने का दबाव तेल कंपनियों पर बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा हालात में सरकारी तेल कंपनियों को हर दिन करीब 1600 से 1700 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बावजूद इसके कंपनियां फिलहाल खुदरा कीमतों में बड़ा बदलाव करने से बच रही हैं, ताकि महंगाई पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बड़ा बदलाव साल 2022 में हुआ था। उसके बाद से ज्यादातर शहरों में दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। हालांकि कुछ निजी कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर मामूली बदलाव देखने को मिले हैं।

11 मई 2026 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

शहर

पेट्रोल (प्रति लीटर)

डीजल (प्रति लीटर)

मुंबई

103.54 रुपये

90.03 रुपये

दिल्ली

94.77 रुपये

87.67 रुपय

कोलकाता

105.45 रुपये

92.02 रुपये

चेन्नई

100.80 रुपये

92.39 रुपये

बेंगलुरु

102.92 रुपये

90.99 रुपये

पटना

105.18 रुपये

87.67 रुपये

जयपुर

104.88 रुपये

90.36 रुपये

लखनऊ

94.65 रुपये

87.76 रुपये

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। इन दामों में एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर कमीशन और माल ढुलाई जैसे कई खर्च शामिल होते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों में ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पश्चिम एशिया का संकट और गहराता है तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं। ऐसे में सरकार और तेल कंपनियों के सामने कीमतों को नियंत्रित रखना बड़ी चुनौती बन सकता है। फिलहाल आम लोगों के लिए राहत की बात यही है कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, लेकिन ऊर्जा बचत और संयमित उपयोग की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Editor

Next Story