Petrol Diesel Price Today 16 May 2026: दिल्ली से पटना तक जानिए कहां कितना महंगा हुआ पेट्रोल

Petrol Diesel Price Today 16 May 2026: 16 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हुए हैं। जानिए आपके शहर का ताजा भाव और पेट्रोल एक्सपोर्ट टैक्स पर सरकार का बड़ा फैसला।

Jyotsana Singh
Published on: 16 May 2026 9:42 AM IST
Petrol Diesel price today 16 may 2026 city wise latest rare india
X

Petrol Diesel Price Today 16 may 2026 City Wise Rate India

Petrol Diesel Price Today 16 May 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर दबाव और बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, जिसका असर अब भारत के घरेलू बाजार में भी साफ दिखाई देने लगा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर नया टैक्स लगाने का बड़ा फैसला लिया है, जिससे ईंधन बाजार में हलचल तेज हो गई है। सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोल की उपलब्धता बनाए रखने और कंपनियों द्वारा अधिक निर्यात रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

सरकारी तेल कंपनियों ने 16 मई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। कई शहरों में पेट्रोल पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है, जबकि डीजल भी कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ग्लोबल ऑयल मार्केट में अस्थिरता के कारण आने वाले दिनों में कीमतों पर और दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

16 मई 2026: देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

शहर

पेट्रोल (₹/लीटर)

डीजल (₹/लीटर)

नई दिल्ली

97.77

90.67

मुंबई

106.68

93.14

कोलकाता

108.74

95.13

चेन्नई

103.67

95.25

गुरुग्राम

98.42

90.89

नोएडा

97.97

91.20

बेंगलुरु

106.17

94.10

भुवनेश्वर

104.16

95.71

चंडीगढ़

97.27

85.25

हैदराबाद

110.85

98.96

जयपुर

107.75

93.03

लखनऊ

97.39

90.69

पटना

109.06

95.10

तिरुवनंतपुरम

110.68

99.45


पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर 3 रुपए प्रति लीटर का नया टैक्स लगा दिया है। वहीं सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत दी है। वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक डीजल पर टैक्स 23 रुपए से घटाकर 16.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा ATF पर शुल्क 33 रुपए से कम करके 16 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।

सरकार ने साफ किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले मौजूदा टैक्स में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि एक्सपोर्ट ड्यूटी में बदलाव का असर आने वाले समय में तेल कंपनियों की रणनीति और बाजार की सप्लाई पर जरूर पड़ सकता है।

क्यों बढ़ रही है ईंधन को लेकर चिंता?

पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक सप्लाई पर दबाव की वजह से दुनिया भर में पेट्रोलियम उत्पाद महंगे हो रहे हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाला बदलाव सीधे घरेलू कीमतों को प्रभावित करता है।

हाल ही में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी भी की थी। ऐसे में अगर कच्चा तेल आगे भी महंगा बना रहता है, तो आने वाले दिनों में आम लोगों को ईंधन के मोर्चे पर और महंगाई झेलनी पड़ सकती है

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Editor

Next Story