Petrol-Diesel Price Today 16 September: पेट्रोल के दाम देखकर चौंकेंगे या राहत मिलेगी? 16 सितंबर का ताजा रेट जारी

Petrol-Diesel Price Today 16 September 2026: कच्चे तेल में तेजी के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट देखें।

Jyotsana Singh
Published on: 16 Sept 2026 7:00 AM IST
Petrol-Diesel Price Today 16 September: Check Latest Fuel Rates Across Major Cities
X

Petrol-Diesel Price Today 16 September: Check Latest Fuel Rates Across Major Cities

Petrol-Diesel Price Today 16 September 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल स्थिर हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 16 सितंबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में वाहन चालकों को आज भी राहत मिली है। वहीं, ग्लोबल ऑयल मार्केट में तनाव बढ़ने से आने वाले दिनों में कीमतों पर दबाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।

ग्लोबल मार्केट में मचा हाहाकार, फिर भी भारत में नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार इस समय कई मोर्चों पर दबाव में है। होर्मुज मार्ग को लेकर संकट बना हुआ है, वहीं लाल सागर का रास्ता भी प्रभावित है। इसके अलावा सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने की खबरों ने तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इन घटनाओं का असर वैश्विक कच्चे तेल के बाजार पर दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद भारतीय बाजार में 16 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के रिटेल रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ी राहत यही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच घरेलू पंपों पर कीमतें स्थिर बनी हुईं हैं।

16 सितंबर को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर?

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थानीय टैक्स और अन्य शुल्क के कारण अलग-अलग रहती हैं। 16 सितंबर 2026 के मुताबिक प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट इस प्रकार हैं:

शहर पेट्रोल डीजल

दिल्ली ₹102.12 ₹95.20

मुंबई ₹111.31 ₹97.97

कोलकाता ₹113.51 ₹99.82

चेन्नई ₹107.78 ₹99.56

गाजियाबाद ₹101.76 ₹95.36

पटना ₹113.35 ₹99.36

नागपुर ₹111.90 ₹98.20

देहरादून ₹103.54 ₹95.93

आगरा ₹101.66 ₹95.02

लखनऊ ₹101.86 ₹95.01

लखनऊ में आज पेट्रोल-डीजल का क्या है भाव?

राजधानी लखनऊ में 16 सितंबर को पेट्रोल की कीमत ₹101.86 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.01 प्रति लीटर है। यानी अगर आपकी कार की टंकी 40 लीटर की है तो पेट्रोल से फुल टैंक कराने में करीब ₹4,074 खर्च होंगे। वहीं 50 लीटर की टंकी भरने पर करीब ₹5,093 का खर्च आएगा।

इसी तरह डीजल वाहन की 50 लीटर की टंकी फुल कराने पर करीब ₹4,751 खर्च होंगे। वास्तविक बिल पंप पर भरी गई मात्रा के हिसाब से थोड़ा अलग हो सकता है।

पेट्रोल-डीजल के रेट आगे बढ़ेंगे या घटेंगे?

अंतरराष्ट्रीय बाजार की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतें भारतीय बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी। होर्मुज और लाल सागर जैसे अहम समुद्री रास्तों पर दबाव और पाइपलाइन से जुड़ी घटनाओं के कारण वैश्विक सप्लाई प्रभावित होती है तो कच्चे तेल की कीमतों पर तेजी का दबाव बढ़ सकता है।, इसका सीधा असर भारतीय पंपों पर कब और कितना दिखाई देगा, यह तेल कंपनियों की कीमत नीति, कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव और रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति समेत कई बातों पर निर्भर करेगा। फिलहाल 16 सितंबर को आम वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

SMS से भी चेक कर सकते हैं अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट

अगर आप रोजाना अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं तो SMS के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Indian Oil (IOCL) के लिए RSP <शहर का कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा। वहीं BPCL के ग्राहक RSP <शहर का कोड> लिखकर 9223112222 पर संदेश भेज सकते हैं।

इस तरह पेट्रोल पंप जाने से पहले ही आपको अपने शहर में लागू पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत की जानकारी मिल सकती है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story