TRENDING TAGS :
Petrol Diesel Price Today 18 May 2026: टैंक फुल कराने से पहले पढ़ लें यह खबर, आज कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल
Petrol Diesel Price Today 18 May 2026: 18 मई 2026 के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी। जानें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत आपके शहर में आज कितना महंगा हुआ फ्यूल।
Petrol Diesel Price Today 18 May 2026 City Wise Rate Chart India
Petrol Diesel Price Today 18 May 2026: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 मई से की गई बढ़ोतरी के बाद आम आदमी की जेब पर असर साफ दिखाई देने लगा है। करीब चार साल बाद रिटेल ग्राहकों के लिए ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद अब हर शहर में पेट्रोल और डीजल महंगा बिक रहा है। हालांकि 18 मई 2026 को तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया है और रेट स्थिर बने हुए हैं।
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला था। इसके बाद भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई। इसका असर अब केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
18 मई 2026 के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट
शहर | पेट्रोल (प्रति लीटर) | डीजल (प्रति लीटर) |
दिल्ली | 97.77 रुपए | 90.67 रुपए |
मुंबई | 106.68 रुपए | 93.14 रुपए |
कोलकाता | 108.70 रुपए | 95.13 रुपए |
लखनऊ | 97.55 रुपए | 90.82 रुपए |
चेन्नई | 103.67 रुपए | 95.25 रुपए |
पटना | 108.55 रुपये | 94.63 रुपए |
बेंगलुरु | 106.21 रुपए | 94.10 रुपए |
रांची | 100.84 रुपए | 95.76 रुपए |
रायपुर | 103.56 रुपये | 96.55 रुपए |
क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
बीते कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही थी। ईरान-अमेरिका तनाव के चलते कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी और इसका असर वैश्विक बाजार पर पड़ा। इसी के बाद भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में इजाफा किया।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल और महंगा होता है, तो घरेलू बाजार में भी ईंधन की कीमतें फिर बढ़ सकती हैं।
घरेलू बजट पर दिखेगा असर
पेट्रोल और डीजल महंगा होने का असर अब आम लोगों के किचन तक पहुंच सकता है। ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने से FMCG कंपनियों के उत्पाद महंगे हो सकते हैं। इसमें बिस्किट, स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, खाद्य तेल और पैकेज्ड फूड जैसी चीजें शामिल हैं।
दरअसल, इन प्रोडक्ट्स को फैक्ट्री से दुकानों तक पहुंचाने में डीजल की बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में डिस्ट्रीब्यूशन खर्च बढ़ने पर कंपनियां कीमतों में इजाफा कर सकती हैं।
फल-सब्जियों और दूध के दाम भी बढ़ने के आसार
ईंधन महंगा होने से खेतों से मंडियों और फिर बाजार तक सामान पहुंचाने की लागत भी बढ़ जाती है। इसका सीधा असर फल और सब्जियों की कीमतों पर पड़ सकता है।
दूध के दामों में भी हाल ही में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अमूल और मदर डेयरी जैसी कंपनियों ने दूध लगभग 2 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है। कंपनियों का कहना है कि परिवहन और संचालन लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा।
ऐसे में आने वाले दिनों में आम आदमी के लिए घरेलू बजट संभालना और मुश्किल हो सकता है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का असर धीरे-धीरे हर जरूरी सामान पर दिखाई देने लगता है।


